मावली

मावली जंक्शन रेलवे स्टेशन पर लाइफ सपोर्ट प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित

मावली जंक्शन रेलवे स्टेशन पर लाइफ सपोर्ट प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित

गांव की आवाज न्यूज मावली। मावली जंक्शन रेलवे स्टेशन पर रेलवे स्वास्थ्य इकाई के तत्वावधान में रेलवे कर्मचारियों के लिए सीपीआर (CPR) और बेसिक लाइफ सपोर्ट (BLS) विषय पर प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यक्रम का संचालन स्वास्थ्य इकाई प्रभारी डॉ. अंशुमान शर्मा के निर्देशन में किया गया।
प्रशिक्षण के दौरान मुख्य फार्मासिस्ट गिरिराज मीणा और मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक सुशील कुमार टेलर ने RPF, लाइन रनिंग, ट्रैफिक, कमर्शियल तथा इंजीनियरिंग विभाग के कर्मचारियों को आपातकालीन परिस्थितियों में जीवन रक्षक उपायों की जानकारी दी।
इस अवसर पर डॉ. अंशुमान शर्मा ने कर्मचारियों को सीपीआर देने की पूरी प्रक्रिया का डेमो प्रस्तुत किया तथा सभी को हैंड्स-ऑन प्रैक्टिस भी करवाई, ताकि किसी भी आपात स्थिति में घायल या बेहोश व्यक्ति को तुरंत प्राथमिक सहायता दी जा सके।
कार्यशाला में स्टेशन अधीक्षक सियाराम मीणा, स्टेशन मास्टर भूर सिंह मीणा, रेलवे सुरक्षा बल प्रभारी उपनिरीक्षक त्रिलोकचंद, एएसआई मोहनलाल जाट, दिनेश चंद्र, स्वास्थ्य सहायक सहित कई वेंडर्स और यात्रीगण भी उपस्थित रहे।
प्रशिक्षण के दौरान कर्मचारियों को बताया गया कि दुर्घटना या अचानक तबीयत बिगड़ने की स्थिति में समय पर दिया गया सीपीआर किसी व्यक्ति की जान बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

डॉ. अंशुमान शर्मा ने कर्मचारियों को सीपीआर देने की पूरी प्रक्रिया का डेमो प्रस्तुत किया तथा सभी को हैंड्स-ऑन प्रैक्टिस भी करवाई, फोटो देखे

Lilesh Suyal

मेरा नाम Lilesh Suyal है। मैं एक e-Mitra संचालक और न्यूज़ रिपोर्टर हूँ। समाज की सच्ची और निष्पक्ष खबरें लोगों तक पहुँचाना मेरा उद्देश्य है।मैं लंबे समय से ग्रामीण व शहरी समस्याओं, सरकारी योजनाओं, रोजगार, शिक्षा और समाज से जुड़े मुद्दों पर काम कर रहा हूँ। मेरी कोशिश हमेशा यही रहती है कि आम जनता की आवाज़ जिम्मेदारी से सामने लाई जाए और सही जानकारी सही समय पर लोगों तक पहुँचे।मेरे काम के दो मुख्य क्षेत्र हैं:e-Mitra Services – जहाँ मैं आम जनता को सरकारी सेवाएँ और डिजिटल सुविधाएँ उपलब्ध करवाता हूँ।News Reporting – जहाँ मैं ज़मीनी स्तर पर जाकर लोगों की समस्याएँ, मुद्दे और घटनाएँ रिपोर्ट करता हूँ ताकि उन्हें उचित मंच मिले।Ganv Ki Aavaj न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से मेरा मकसद है कि गाँव-गाँव की आवाज़ हर पाठक तक पहुँचे और कोई भी खबर अनसुनी न रहे।

संबंधित खबरें

← पिछली खबर खटीक समाज ने सौंपा ज्ञापन, तरुण खटीक हत्याकांड में न्याय की मांग... अगली खबर → ग्राम पंचायत सिन्दू में रात्रि चौपाल का आयोजन, 12 परिवादों में से...

टिप्पणी करें