गांव की आवाज न्यूज मावली। महाशिवरात्रि पर बुधवार को मावली के घासा सहित आसपास के क्षेत्र के शिवालयों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। वेघनाथ महादेव मंदिर में भोलेनाथ का फूल-मालाओं से विशेष श्रृंगार किया गया। अनुष्ठान के साथ प्रसाद वितरण हुआ। दातेश्वर महादेव मंदिर में भी भक्तों की भीड़ लगी रही। यहां महाप्रसादी का आयोजन किया गया। सुबह से देर शाम तक श्रद्धालु दर्शन के लिए आते रहे। आसपास के गांवों से सैकड़ों श्रद्धालु एकलिंगजी के दर्शन के लिए पैदल यात्रा कर पहुंचे। नूरडा में सोमेश्वर महादेव, नीलकंठ महादेव सहित कई शिवालयों में विशेष कार्यक्रम हुए।
महाशिवरात्रि पर शिवालयों में उमड़ी भीड़, महाप्रसादी का आयोजन
Lilesh Suyal
26 Feb 2025
26 Feb 2025
0

Lilesh Suyal
मेरा नाम Lilesh Suyal है। मैं एक e-Mitra संचालक और न्यूज़ रिपोर्टर हूँ। समाज की सच्ची और निष्पक्ष खबरें लोगों तक पहुँचाना मेरा उद्देश्य है।मैं लंबे समय से ग्रामीण व शहरी समस्याओं, सरकारी योजनाओं, रोजगार, शिक्षा और समाज से जुड़े मुद्दों पर काम कर रहा हूँ। मेरी कोशिश हमेशा यही रहती है कि आम जनता की आवाज़ जिम्मेदारी से सामने लाई जाए और सही जानकारी सही समय पर लोगों तक पहुँचे।मेरे काम के दो मुख्य क्षेत्र हैं:e-Mitra Services – जहाँ मैं आम जनता को सरकारी सेवाएँ और डिजिटल सुविधाएँ उपलब्ध करवाता हूँ।News Reporting – जहाँ मैं ज़मीनी स्तर पर जाकर लोगों की समस्याएँ, मुद्दे और घटनाएँ रिपोर्ट करता हूँ ताकि उन्हें उचित मंच मिले।Ganv Ki Aavaj न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से मेरा मकसद है कि गाँव-गाँव की आवाज़ हर पाठक तक पहुँचे और कोई भी खबर अनसुनी न रहे।
