गांव की आवाज न्यूज मावली । राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) द्वारा 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया गया है। परिणाम घोषित होते ही विद्यार्थियों और अभिभावकों में खुशी की लहर दौड़ गई।
इसी क्रम में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जावड़, मावली (उदयपुर) के कला वर्ग के छात्र केतन व्यास ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 95.4 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं।
केतन व्यास के पिता का नाम श्री गहरी लाल व्यास है। केतन की इस शानदार सफलता पर विद्यालय परिवार, शिक्षकों, परिजनों एवं ग्रामीणों ने खुशी जाहिर करते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
विद्यालय के प्रधानाचार्य सतीश मोड ने बताया कि केतन शुरू से ही मेहनती और अनुशासित छात्र रहे हैं। उनकी सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा बनेगी।
परिवार और गांव में खुशी का माहौल
परिणाम आने के बाद केतन के घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। गांववासियों ने भी मिठाई बांटकर खुशी मनाई और केतन के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
