मावली

भागरोतों का गुड़ा विद्यालय में सत्रारंभ बैठक आयोजित, शिक्षकों से हुई खुली चर्चा

भागरोतों का गुड़ा विद्यालय में सत्रारंभ बैठक आयोजित, शिक्षकों से हुई खुली चर्चा

गांव की आवाज न्यूज मावली । आज दिनांक 2 अप्रैल 2026 को हनुमान जयंती के शुभ अवसर पर राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय भागरोतों का गुड़ा में पंचायत प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी खेमली के समस्त विद्यालयों के संस्था प्रधानों एवं कक्षा 1 से 8 तक अध्यापन कराने वाले समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं की सत्रारंभ बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता पंचायत प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी डॉ. नरेंद्र कुमार टांक ने की।
बैठक में प्रवेश उत्सव को लेकर विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही नए सत्र में शैक्षिक उन्नयन हेतु प्रभावी शिक्षण, गृह कार्य मूल्यांकन तथा अनुवर्तन कार्य की क्रियान्विति पर विशेष जोर दिया गया। डॉ. टांक ने खुली चर्चा के माध्यम से शिक्षकों की समस्याओं की जानकारी ली एवं उनके त्वरित समाधान का आश्वासन दिया।
कार्यक्रम का मंच संचालन स्थानीय शारीरिक शिक्षक श्री जगन्नाथ सिंह चुंडावत ने किया। इस अवसर पर राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय जूनावास के शारीरिक शिक्षक श्री अर्जुन सिंह चुंडावत ने भामाशाह के रूप में लगभग ₹10,000 मूल्य का टीवी सेट विद्यालय को भेंट किया, जिससे विद्यार्थियों को स्मार्ट क्लास के माध्यम से बेहतर शिक्षण उपलब्ध कराया जा सकेगा।
कार्यक्रम को राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय खेमली गांव के संस्था प्रधान श्री भूपेंद्र सिंह पवार एवं राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय जूनावास के संस्था प्रधान श्री हिमांशु देपावत ने भी संबोधित किया। वहीं श्री गोविंद लाल सुथार ने नए शिक्षकों के कर्तव्यों पर प्रकाश डालते हुए मार्गदर्शन दिया।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी आकर्षण का केंद्र रहीं। संपूर्ण आयोजन प्रेरणादायी, प्रभावी एवं छात्र कल्याणकारी रहा।

Lilesh Suyal

मेरा नाम Lilesh Suyal है। मैं एक e-Mitra संचालक और न्यूज़ रिपोर्टर हूँ। समाज की सच्ची और निष्पक्ष खबरें लोगों तक पहुँचाना मेरा उद्देश्य है।मैं लंबे समय से ग्रामीण व शहरी समस्याओं, सरकारी योजनाओं, रोजगार, शिक्षा और समाज से जुड़े मुद्दों पर काम कर रहा हूँ। मेरी कोशिश हमेशा यही रहती है कि आम जनता की आवाज़ जिम्मेदारी से सामने लाई जाए और सही जानकारी सही समय पर लोगों तक पहुँचे।मेरे काम के दो मुख्य क्षेत्र हैं:e-Mitra Services – जहाँ मैं आम जनता को सरकारी सेवाएँ और डिजिटल सुविधाएँ उपलब्ध करवाता हूँ।News Reporting – जहाँ मैं ज़मीनी स्तर पर जाकर लोगों की समस्याएँ, मुद्दे और घटनाएँ रिपोर्ट करता हूँ ताकि उन्हें उचित मंच मिले।Ganv Ki Aavaj न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से मेरा मकसद है कि गाँव-गाँव की आवाज़ हर पाठक तक पहुँचे और कोई भी खबर अनसुनी न रहे।

संबंधित खबरें

← पिछली खबर राजस्थान बोर्ड 12वीं का परिणाम घोषित जावड़ स्कूल के केतन व्यास ने... अगली खबर → हनुमान जन्मोत्सव पर विवेकानंद विद्या मंदिर घासा ने निकाली भव्य रै...

टिप्पणी करें