गांव की आवाज न्यूज । मावली उपखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत घासा में स्थित मगन मुनि गौशाला में मवेशियों के लिए चारे की समस्या को देखते हुए भामाशाह तुलसीराम डांगी पुत्र खेमराज ने सराहनीय पहल की है।
उन्होंने गौशाला को लगभग एक ट्रक सूखा खाखला उपलब्ध कराया। गौशाला संचालक नरेंद्र चंडालिया ने बताया कि इस सहयोग से गर्मी के मौसम में मवेशियों के लिए चारे की व्यवस्था सुगम होगी और उन्हें राहत मिलेगी।
गौशाला प्रबंधन ने इस पुनीत कार्य के लिए भामाशाह का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनसहयोग से ही गौशाला का बेहतर संचालन संभव हो पा रहा है।
गौ सेवा: भामाशाह ने गौशाला में भेंट किया चारा
मेरा नाम Lilesh Suyal है। मैं एक e-Mitra संचालक और न्यूज़ रिपोर्टर हूँ। समाज की सच्ची और निष्पक्ष खबरें लोगों तक पहुँचाना मेरा उद्देश्य है।
मैं लंबे समय से ग्रामीण व शहरी समस्याओं, सरकारी योजनाओं, रोजगार, शिक्षा और समाज से जुड़े मुद्दों पर काम कर रहा हूँ। मेरी कोशिश हमेशा यही रहती है कि आम जनता की आवाज़ जिम्मेदारी से सामने लाई जाए और सही जानकारी सही समय पर लोगों तक पहुँचे।
मेरे काम के दो मुख्य क्षेत्र हैं:
e-Mitra Services – जहाँ मैं आम जनता को सरकारी सेवाएँ और डिजिटल सुविधाएँ उपलब्ध करवाता हूँ।
News Reporting – जहाँ मैं ज़मीनी स्तर पर जाकर लोगों की समस्याएँ, मुद्दे और घटनाएँ रिपोर्ट करता हूँ ताकि उन्हें उचित मंच मिले।
Ganv Ki Aavaj न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से मेरा मकसद है कि गाँव-गाँव की आवाज़ हर पाठक तक पहुँचे और कोई भी खबर अनसुनी न रहे।
Leave a comment
Leave a comment
