मावली

खाम की मादड़ी में हनुमान जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया, दिनभर हुए धार्मिक आयोजन

खाम की मादड़ी में हनुमान जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया, दिनभर हुए धार्मिक आयोजन

गांव की आवाज न्यूज मावली। श्री बजरंग नवयुवक मंडल, खाम की मादड़ी के तत्वावधान में हनुमान जन्मोत्सव बड़े ही श्रद्धा, भक्ति एवं उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान दिनभर विभिन्न धार्मिक आयोजनों की श्रृंखला चली, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
प्रातः 10 बजे सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया, जिसमें भक्तों ने भावपूर्वक भाग लेकर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। इसके पश्चात सायं 4 बजे विधिवत हवन हुआ, जिसमें श्रद्धालुओं ने आहुतियां अर्पित कर गांव की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।
सायं 6 बजे से कथावाचक शिवम तिवारी द्वारा श्री राम कथा का वाचन किया गया, जिसे श्रद्धालुओं ने बड़े ही ध्यानपूर्वक श्रवण किया। कथा के पश्चात भक्तों के लिए भोजन प्रसाद की व्यवस्था की गई।
कार्यक्रम में गांव के सचिव भीम सिंह राव ने मंच संचालन किया। इस अवसर पर गांव के चेन सिंह उदावत, संरक्षक मोहन सिंह मानावत, ग्राम पंचायत रख्यावल के प्रशासक कान सिंह राव, समाजसेवी हरि सिंह मानावत, विकास संस्थान के अध्यक्ष देवी सिंह राव, भँवर दास वैष्णव सहित कई गणमान्य उपस्थित रहे उनका उपरणा ओढ़ा कर स्वागत किया गया ।
इस दौरान श्री बजरंग नवयुवक मंडल के अध्यक्ष एडवोकेट जगपाल सिंह बगावत, उपाध्यक्ष श्याम दास वैष्णव, कोषाध्यक्ष विक्रम सिंह गंगावत, सचिव शेर सिंह उदावत, व राम कथा वाचक श्री शिवम तिवारी एवं उनकी टीम तथा भजन गायक पुष्कर राज पुरोहित व उनके साथ आये भजन कलाकारों का उपरणा ओढ़ाकर सम्मान किया गया।
कार्यक्रम के अंत में महाआरती का आयोजन हुआ व महाप्रसाद वितरण किया तथा भजन संध्या में भक्तजन भक्ति रस में सराबोर होकर देर रात तक भजनों का आनंद लेते रहे।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष एडवोकेट जगपाल सिंह बगावत ने कहा कि
“धार्मिक आयोजन केवल आस्था का विषय नहीं, बल्कि समाज को जोड़ने और नई पीढ़ी में संस्कारों का संचार करने का माध्यम हैं। ऐसे आयोजन हमारी संस्कृति को जीवंत बनाए रखते हैं और युवाओं को सकारात्मक दिशा प्रदान करते हैं।” उन्होंने सभी ग्रामवासियों एवं नवयुवक मंडल के युवाओं का सहयोग हेतु आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में ग्रामवासियों एवं युवाओं का विशेष सहयोग रहा।

Lilesh Suyal

मेरा नाम Lilesh Suyal है। मैं एक e-Mitra संचालक और न्यूज़ रिपोर्टर हूँ। समाज की सच्ची और निष्पक्ष खबरें लोगों तक पहुँचाना मेरा उद्देश्य है।मैं लंबे समय से ग्रामीण व शहरी समस्याओं, सरकारी योजनाओं, रोजगार, शिक्षा और समाज से जुड़े मुद्दों पर काम कर रहा हूँ। मेरी कोशिश हमेशा यही रहती है कि आम जनता की आवाज़ जिम्मेदारी से सामने लाई जाए और सही जानकारी सही समय पर लोगों तक पहुँचे।मेरे काम के दो मुख्य क्षेत्र हैं:e-Mitra Services – जहाँ मैं आम जनता को सरकारी सेवाएँ और डिजिटल सुविधाएँ उपलब्ध करवाता हूँ।News Reporting – जहाँ मैं ज़मीनी स्तर पर जाकर लोगों की समस्याएँ, मुद्दे और घटनाएँ रिपोर्ट करता हूँ ताकि उन्हें उचित मंच मिले।Ganv Ki Aavaj न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से मेरा मकसद है कि गाँव-गाँव की आवाज़ हर पाठक तक पहुँचे और कोई भी खबर अनसुनी न रहे।

संबंधित खबरें

← पिछली खबर गौ सेवा: भामाशाह ने गौशाला में भेंट किया चारा... अगली खबर → भारतीय जनता पार्टी स्थापना दिवस को लेकर घासा मंडल की तैयारी बैठक ...

टिप्पणी करें