मावली

दशा माता का पर्व श्रद्धा और आस्था के साथ मनाया गया

दशा माता का पर्व श्रद्धा और आस्था के साथ मनाया गया

गांव की आवाज न्यूज | घासा। तहसील मुख्यालय और आसपास के गांवों में सोमवार को दशा माता का पर्व श्रद्धा और आस्था के साथ मनाया गया। सुबह शुभ मुहूर्त में महिलाएं सज-धजकर मंगल गीत गाती हुई पीपल के पेड़ की पूजा करने पहुंचीं। पीपल की विशेष पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की। महिलाओं ने एक-दूसरे को कहानियां सुनाईं और नई वेल धारण की, जिससे घर में सुख-समृद्धि बनी रहे। बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद लिया।

रात को दशा माता थानक पर भजन संध्या और जागरण हुआ। खरवडो का गुड़ा, सरडिया, नूरडा, पीपरोली, काजिया, माणकावास, घासाखेड़ी, रख्यावल, मागंथला, विठोली सहित कई गांवों में महिलाओं ने व्रत रखकर पूजा-अर्चना की।

Lilesh Suyal

मेरा नाम Lilesh Suyal है। मैं एक e-Mitra संचालक और न्यूज़ रिपोर्टर हूँ। समाज की सच्ची और निष्पक्ष खबरें लोगों तक पहुँचाना मेरा उद्देश्य है।मैं लंबे समय से ग्रामीण व शहरी समस्याओं, सरकारी योजनाओं, रोजगार, शिक्षा और समाज से जुड़े मुद्दों पर काम कर रहा हूँ। मेरी कोशिश हमेशा यही रहती है कि आम जनता की आवाज़ जिम्मेदारी से सामने लाई जाए और सही जानकारी सही समय पर लोगों तक पहुँचे।मेरे काम के दो मुख्य क्षेत्र हैं:e-Mitra Services – जहाँ मैं आम जनता को सरकारी सेवाएँ और डिजिटल सुविधाएँ उपलब्ध करवाता हूँ।News Reporting – जहाँ मैं ज़मीनी स्तर पर जाकर लोगों की समस्याएँ, मुद्दे और घटनाएँ रिपोर्ट करता हूँ ताकि उन्हें उचित मंच मिले।Ganv Ki Aavaj न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से मेरा मकसद है कि गाँव-गाँव की आवाज़ हर पाठक तक पहुँचे और कोई भी खबर अनसुनी न रहे।

संबंधित खबरें

← पिछली खबर मांगथला गांव में फिर दिखा पैंथर, दहशत में लोग... अगली खबर → पैंथर ने बकरी का शिकार किया, ग्रामीणों में दहशत...

टिप्पणी करें