मावली

उदयपुर पुलिस की “ऑपरेशन त्रिनेत्र” के तहत बड़ी कार्रवाई1287 किलो अवैध डोडा चूरा जब्त, तस्करी में प्रयुक्त 3 स्कॉर्पियो कारें जब्त

गांव की आवाज न्यूज उदयपुर। महानिरीक्षक पुलिस उदयपुर रेंज द्वारा अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान “ऑपरेशन त्रिनेत्र” के तहत उदयपुर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन के निर्देशन में थाना खेरोदा, थाना भीण्डर एवं थाना मावली पुलिस द्वारा अलग-अलग कार्रवाई करते हुए करीब 1287 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ अफीम डोडा चूरा जब्त किया गया। साथ ही तस्करी में प्रयुक्त 03 स्कॉर्पियो कारें भी जब्त की गई हैं।

1) थाना मावली पुलिस की कार्रवाई
476.032 किलो डोडा चूरा व स्कॉर्पियो जब्त

थाना मावली में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंजना सुखवाल एवं सहायक पुलिस अधीक्षक आशिमा वासवानी (IPS) के सुपरविजन में थानाधिकारी अशोक कुमार के नेतृत्व में टीम द्वारा नाकाबंदी के दौरान एक सफेद स्कॉर्पियो को रोकने का प्रयास किया गया। चालक नाकाबंदी तोड़कर भागने लगा, जिस पर पुलिस ने टायर ब्रस्ट कर वाहन को रोका। चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया।
तलाशी में वाहन के अंदर 27 कट्टों में 476.032 किलो अवैध डोडा चूरा मिला। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर वाहन जब्त किया। प्रकरण का अनुसंधान थाना घासा द्वारा किया जा रहा है।

2) थाना खेरोदा पुलिस की कार्रवाई
364.580 किलो डोडा चूरा व स्कॉर्पियो जब्त

थाना खेरोदा पुलिस ने सलूम्बर पुलिस की सूचना पर मेनार पुलिया पर नाकाबंदी की। इस दौरान एक काली स्कॉर्पियो को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन चालक वाहन को रॉन्ग साइड भगाने लगा। पुलिस ने स्टॉप स्टिक की सहायता से टायर ब्रस्ट किए।
चालक करीब कई किलोमीटर तक गाड़ी भगाकर सुनसान स्थान पर छोड़कर फरार हो गया। तलाशी में 20 कट्टों में 364.580 किलो डोडा चूरा मिला। पुलिस ने प्रकरण संख्या 64/2026 धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज किया।

3) थाना भीण्डर पुलिस की कार्रवाई
446 किलो 950 ग्राम डोडा चूरा व स्कॉर्पियो जब्त

थाना भीण्डर पुलिस ने फलाडोर रोड पर नाकाबंदी के दौरान एक सफेद स्कॉर्पियो (GJ 03 ML 6907) को रोकने का प्रयास किया। चालक वाहन को पहाड़ी क्षेत्र की ओर तेज गति से भगाने लगा। पुलिस टीम ने लगातार पीछा किया।
आरोपी चालक ने स्कॉर्पियो को नारायणपुरा गांव में श्मशान भूमि के पास छोड़कर फरार हो गया। वाहन की तलाशी में 22 कट्टों में कुल 446 किलो 950 ग्राम अवैध डोडा चूरा मिला। पुलिस ने प्रकरण संख्या 63/2026 धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज किया।


पुलिस की सख्त चेतावनी

जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन ने बताया कि जिले में मादक पदार्थ तस्करी के विरुद्ध कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी। साथ ही आमजन से अपील की गई है कि अपराध व अपराधियों की सूचना पुलिस को दें, सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।

Lilesh Suyal

मेरा नाम Lilesh Suyal है। मैं एक e-Mitra संचालक और न्यूज़ रिपोर्टर हूँ। समाज की सच्ची और निष्पक्ष खबरें लोगों तक पहुँचाना मेरा उद्देश्य है।मैं लंबे समय से ग्रामीण व शहरी समस्याओं, सरकारी योजनाओं, रोजगार, शिक्षा और समाज से जुड़े मुद्दों पर काम कर रहा हूँ। मेरी कोशिश हमेशा यही रहती है कि आम जनता की आवाज़ जिम्मेदारी से सामने लाई जाए और सही जानकारी सही समय पर लोगों तक पहुँचे।मेरे काम के दो मुख्य क्षेत्र हैं:e-Mitra Services – जहाँ मैं आम जनता को सरकारी सेवाएँ और डिजिटल सुविधाएँ उपलब्ध करवाता हूँ।News Reporting – जहाँ मैं ज़मीनी स्तर पर जाकर लोगों की समस्याएँ, मुद्दे और घटनाएँ रिपोर्ट करता हूँ ताकि उन्हें उचित मंच मिले।Ganv Ki Aavaj न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से मेरा मकसद है कि गाँव-गाँव की आवाज़ हर पाठक तक पहुँचे और कोई भी खबर अनसुनी न रहे।

संबंधित खबरें

← पिछली खबर मेवाड़ चौखला प्रजापति समाज का चुनाव 30 मई को, नई कार्यकारिणी बनेग... अगली खबर → पलाना कलां गांव में बाबा साहेब अंबेडकर जयंती मनाई गई...

टिप्पणी करें