मावली

पुलिस दिवस समारोह 2026 की पूर्व संध्या पर उदयपुर में विविध कार्यक्रम आयोजित

पुलिस दिवस समारोह 2026 की पूर्व संध्या पर उदयपुर में विविध कार्यक्रम आयोजित

उदयपुर। “पुलिस दिवस समारोह 2026” की पूर्व संध्या पर उदयपुर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रमों के तहत फतहसागर पाल पर पुलिस बैण्ड द्वारा राष्ट्रभक्ति गीतों की धुनों का मनमोहक वादन किया गया, वहीं रिजर्व पुलिस लाइन में सांस्कृतिक संध्या आयोजित हुई तथा स्कूली विद्यार्थियों के लिए क्विज प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया।

फतहसागर पाल पर पुलिस बैण्ड की राष्ट्रभक्ति धुनों ने बांधा समां

उदयपुर पुलिस द्वारा दिनांक 15 अप्रैल 2026 को सायं 06:00 बजे फतहसागर की पाल पर पुलिस बैण्ड द्वारा राष्ट्रभक्ति गीतों की धुनों का वादन किया गया। इस अवसर पर महानिरीक्षक पुलिस उदयपुर रेंज श्री गौरव श्रीवास्तव, जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री उमेश ओझा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री गोपाल स्वरूप मेवाड़ा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती अंजना सुखवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभय कमाण्ड एवं कन्ट्रोल सेन्टर श्री लखमन राय सहित जिले के कई पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। पर्यटकों एवं उदयपुरवासियों ने कार्यक्रम में शामिल होकर पुलिस बैण्ड की प्रस्तुतियों का आनंद लिया। मंच संचालन पुलिस उप अधीक्षक श्रीमती चेतना भाटी ने किया।

स्कूली विद्यार्थियों के लिए क्विज प्रतियोगिता

पुलिस दिवस समारोह के अंतर्गत दिनांक 15 अप्रैल 2026 को प्रातः 11:00 बजे राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, रेजीडेंसी मधुबन (उदयपुर) में स्कूली छात्र-छात्राओं हेतु क्विज प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता का आयोजन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महिला अनुसंधान प्रकोष्ठ श्रीमती माधुरी वर्मा के नेतृत्व में तथा विद्यालय प्रधानाचार्य श्री मुकेश जी के सहयोग से किया गया।
इस प्रतियोगिता में कुल 39 विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में हर्षिता प्रजापत ने प्रथम, विश्वजीत सिंह ने द्वितीय तथा पूजा सुथार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा सांत्वना पुरस्कार भी प्रदान किए गए।
प्रतियोगिता में संचित निरीक्षक श्री गुलाब सिंह, श्री अशोक (स.उ.नि.), क्विज मास्टर मनोज कुमार एवं हितेन्द्र सहित अन्य अधिकारी व विद्यार्थी उपस्थित रहे। प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी दिनांक 17 अप्रैल 2026 को आयोजित होने वाली रेंज स्तरीय क्विज प्रतियोगिता में भाग लेंगे।

रिजर्व पुलिस लाइन में सांस्कृतिक संध्या का आयोजन

पुलिस दिवस की पूर्व संध्या पर रिजर्व पुलिस लाइन, उदयपुर में सायं 08:00 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पुलिस अधिकारी, कर्मचारी एवं उनके परिवारजन शामिल हुए।
इस अवसर पर महानिरीक्षक पुलिस श्री गौरव श्रीवास्तव एवं जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन द्वारा उन पुलिस कार्मिकों के बच्चों को सम्मानित किया गया जिन्होंने पढ़ाई, खेलकूद एवं अन्य गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम में उदयपुर संभागीय आयुक्त प्रज्ञा केवलरमानी, जिला कलेक्टर श्री गौरव अग्रवाल तथा जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री ज्ञान प्रकाश गुप्ता की गरिमामयी उपस्थिति रही। सांस्कृतिक संध्या में पुलिस कार्मिकों एवं बच्चों द्वारा प्रस्तुत मनमोहक कार्यक्रमों ने सभी का मन मोह लिया।
पुलिस दिवस समारोह के तहत आयोजित इन कार्यक्रमों से शहर में उत्साह और देशभक्ति का माहौल बना रहा।

Lilesh Suyal

मेरा नाम Lilesh Suyal है। मैं एक e-Mitra संचालक और न्यूज़ रिपोर्टर हूँ। समाज की सच्ची और निष्पक्ष खबरें लोगों तक पहुँचाना मेरा उद्देश्य है।मैं लंबे समय से ग्रामीण व शहरी समस्याओं, सरकारी योजनाओं, रोजगार, शिक्षा और समाज से जुड़े मुद्दों पर काम कर रहा हूँ। मेरी कोशिश हमेशा यही रहती है कि आम जनता की आवाज़ जिम्मेदारी से सामने लाई जाए और सही जानकारी सही समय पर लोगों तक पहुँचे।मेरे काम के दो मुख्य क्षेत्र हैं:e-Mitra Services – जहाँ मैं आम जनता को सरकारी सेवाएँ और डिजिटल सुविधाएँ उपलब्ध करवाता हूँ।News Reporting – जहाँ मैं ज़मीनी स्तर पर जाकर लोगों की समस्याएँ, मुद्दे और घटनाएँ रिपोर्ट करता हूँ ताकि उन्हें उचित मंच मिले।Ganv Ki Aavaj न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से मेरा मकसद है कि गाँव-गाँव की आवाज़ हर पाठक तक पहुँचे और कोई भी खबर अनसुनी न रहे।

संबंधित खबरें

← पिछली खबर देबारी में खटीक समाज विकास एवं कल्याण समिति का प्रथम वार्षिक अधिव... अगली खबर → ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत घासा पुलिस की लगातार दूसरी बड़ी कार्रवाई,...

टिप्पणी करें