मावली

ग्रामीण महिलाओं के लिए वित्तीय साक्षरता शिविर आयोजित

ग्रामीण महिलाओं के लिए वित्तीय साक्षरता शिविर आयोजित

गांव की आवाज न्यूज मावली। पंचायत समिति सभागार में राजीविका के तत्वावधान में गुरुवार को वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम आयोजित हुआ। शिविर का उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं और स्वयं सहायता समूह की सदस्यों को वित्तीय जागरूकता और सशक्तिकरण प्रदान करना था।

शिविर में मावली ब्लॉक के एसबीआई बैंक ब्रांच हेड मैनेजर विक्रम सिंह, क्रिरिशिल फाउंडेशन के ब्लॉक कोऑर्डिनेटर दिनेश, राजीविका के एरिया कोऑर्डिनेटर विकास शर्मा और चारों क्लस्टर के क्लस्टर स्टाफ मौजूद रहे। स्वयं सहायता समूह की करीब 125 महिलाएं भी कार्यक्रम में शामिल हुईं। शिविर में महिलाओं को वित्तीय अनुशासन, डिजिटल लेनदेन, बचत, निवेश, बैंकिंग सेवाओं और ऋण प्रबंधन की जानकारी दी गई।आत्मनिर्भरता के महत्व पर भी चर्चा हुई। बीमा से जुड़ी विस्तृत जानकारी भी महिलाओं को दी गई। साथ ही साईबर सुरक्षा के बारे भी जानकरी दी तथा साईबर अपराध घटित होने पर 1930 पर रिपोर्ट करने कि बात कही

Lilesh Suyal

मेरा नाम Lilesh Suyal है। मैं एक e-Mitra संचालक और न्यूज़ रिपोर्टर हूँ। समाज की सच्ची और निष्पक्ष खबरें लोगों तक पहुँचाना मेरा उद्देश्य है।मैं लंबे समय से ग्रामीण व शहरी समस्याओं, सरकारी योजनाओं, रोजगार, शिक्षा और समाज से जुड़े मुद्दों पर काम कर रहा हूँ। मेरी कोशिश हमेशा यही रहती है कि आम जनता की आवाज़ जिम्मेदारी से सामने लाई जाए और सही जानकारी सही समय पर लोगों तक पहुँचे।मेरे काम के दो मुख्य क्षेत्र हैं:e-Mitra Services – जहाँ मैं आम जनता को सरकारी सेवाएँ और डिजिटल सुविधाएँ उपलब्ध करवाता हूँ।News Reporting – जहाँ मैं ज़मीनी स्तर पर जाकर लोगों की समस्याएँ, मुद्दे और घटनाएँ रिपोर्ट करता हूँ ताकि उन्हें उचित मंच मिले।Ganv Ki Aavaj न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से मेरा मकसद है कि गाँव-गाँव की आवाज़ हर पाठक तक पहुँचे और कोई भी खबर अनसुनी न रहे।

संबंधित खबरें

← पिछली खबर राजसमंद झील पर सफाई अभियान, स्वच्छता का दिया संदेश... अगली खबर → जैविक खेती को बढ़ावा देने पर किसान देवी सिंह सम्मानित...

टिप्पणी करें