उदयपुर

पत्रकारिता के 200 वर्ष पूर्ण होने पर वरिष्ठ पत्रकारों का होगा सम्मान

पत्रकारिता के 200 वर्ष पूर्ण होने पर वरिष्ठ पत्रकारों का होगा सम्मान

31 मई को आयोजित होगा जार सम्मान समारोह, तैयारियों को लेकर हुई महत्वपूर्ण बैठक

गांव की आवाज न्यूज उदयपुर। हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्ष पूर्ण होने के ऐतिहासिक अवसर पर जर्नलिस्ट ऑफ राजस्थान (जार) उदयपुर इकाई द्वारा 31 मई 2026 को वरिष्ठ पत्रकार सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा।

कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर रविवार को जार उदयपुर जिलाध्यक्ष राकेश राजदीप की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न हुई, जिसमें संगठन के पदाधिकारियों एवं पत्रकार साथियों ने सहभागिता निभाई।

बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष राकेश राजदीप ने कहा कि 30 मई 1826 को ‘उदंत मार्तण्ड’ के प्रकाशन के साथ हिंदी पत्रकारिता की शुरुआत हुई थी। यह केवल एक समाचार पत्र का प्रकाशन नहीं, बल्कि भारतीय जनचेतना, सामाजिक सरोकारों और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के एक नए युग का प्रारंभ था।

उन्होंने कहा कि पत्रकारिता के 200 वर्ष पूर्ण होना पूरे मीडिया जगत के लिए गौरव और आत्ममंथन का अवसर है। इसी ऐतिहासिक पड़ाव को स्मरणीय बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पत्रकारों के सम्मान का निर्णय लिया गया है।

जार के प्रवक्ता अनिल चतुर्वेदी ने संगठन की रीति-नीति, पत्रकारों के बीच आपसी समन्वय और संगठनात्मक एकता बनाए रखने पर जोर देते हुए कहा कि पत्रकारिता केवल पेशा नहीं, बल्कि समाज के प्रति उत्तरदायित्व और जनसेवा का माध्यम है।

उन्होंने बताया कि जार प्रदेश सन्योजक राकेश शर्मा के निर्देशानुसार सम्मान समारोह में संभावित सम्मानित होने वाले वरिष्ठ पत्रकारों को सपरिवार आमंत्रित किया जाएगा, ताकि यह आयोजन आत्मीयता और सम्मान की भावना के साथ सम्पन्न हो सके।

बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा, अतिथियों के स्वागत, सम्मान प्रक्रिया तथा आयोजन की व्यवस्थाओं पर विस्तृत चर्चा की गई। समारोह चित्रकूट नगर स्थित पैसिफिक कॉमर्स एंड मैनेजमेंट कॉलेज, पीएफ ऑफिस के पास आयोजित किया जाएगा, जहां पत्रकारिता जगत के वरिष्ठ एवं विशिष्ट हस्ताक्षरों का अभिनंदन किया जाएगा।

जार पदाधिकारियों ने कहा कि यह आयोजन केवल सम्मान समारोह नहीं, बल्कि पत्रकारिता के गौरवशाली इतिहास को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का प्रेरणादायी प्रयास भी होगा।

इस अवसर पर राजेश वर्मा, सुभाष शर्मा, जितेंद्र माथुर, उमेश चौहान, हरीश नवलखा, बाबूलाल ओड, दिनेश हाड़ा,
दिनेश ओदिच्य, यौवंतराज माहेश्वरी,
लक्ष्मण गोराण, नारायण लाल सेन, हिमांशु परिहार,आदि उपस्थित रहे।
सादर प्रकाशनार्थ

Lilesh Suyal

मेरा नाम Lilesh Suyal है। मैं एक e-Mitra संचालक और न्यूज़ रिपोर्टर हूँ। समाज की सच्ची और निष्पक्ष खबरें लोगों तक पहुँचाना मेरा उद्देश्य है।मैं लंबे समय से ग्रामीण व शहरी समस्याओं, सरकारी योजनाओं, रोजगार, शिक्षा और समाज से जुड़े मुद्दों पर काम कर रहा हूँ। मेरी कोशिश हमेशा यही रहती है कि आम जनता की आवाज़ जिम्मेदारी से सामने लाई जाए और सही जानकारी सही समय पर लोगों तक पहुँचे।मेरे काम के दो मुख्य क्षेत्र हैं:e-Mitra Services – जहाँ मैं आम जनता को सरकारी सेवाएँ और डिजिटल सुविधाएँ उपलब्ध करवाता हूँ।News Reporting – जहाँ मैं ज़मीनी स्तर पर जाकर लोगों की समस्याएँ, मुद्दे और घटनाएँ रिपोर्ट करता हूँ ताकि उन्हें उचित मंच मिले।Ganv Ki Aavaj न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से मेरा मकसद है कि गाँव-गाँव की आवाज़ हर पाठक तक पहुँचे और कोई भी खबर अनसुनी न रहे।

संबंधित खबरें

← पिछली खबर महिला सुरक्षा के लिए उदयपुर पुलिस का बड़ा एक्शन: 'कालिका पेट्रोलिं... अगली खबर → उदयपुर: सायरा इलाके में भालुओं के हमले में दो ग्रामीण गंभीर रूप स...

टिप्पणी करें