ग्राम पंचायत फलीचढ़ा में ग्रामीण सेवा फॉलो-अप शिविर आयोजित, पात्र लाभार्थियों को मिला योजनाओं का लाभ
गांव कि आवाज न्यूज मावली। ग्राम पंचायत फलीचढ़ा परिसर में ‘ग्रामीण सेवा फॉलो-अप शिविर 2026’ का सफल आयोजन किया गया। शिविर की शुरुआत अतिथियों द्वारा ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देकर की गई।
इस अवसर पर शिविर प्रभारी व अतिरिक्त विकास अधिकारी अनिल श्रीमाली, सहायक विकास अधिकारी सुरेश सोनी, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष छोगालाल जाट, घनश्याम नाथ चौहान और प्रदेश शिक्षक नेता सुरेश कुमार देशबंधु विशेष रूप से मौजूद रहे। शिविर में विभिन्न सरकारी विभागों के अधिकारियों ने केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी और पात्र ग्रामीणों को मौके पर ही लाभान्वित किया।
प्रमुख विभागों द्वारा दिए गए लाभ एवं सेवाएँ:
राजस्व विभाग: शुद्धिकरण, नामांतरण/बंटवारा, भूमि आवंटन तथा जाति एवं मूल निवास प्रमाण पत्र से संबंधित 136 प्रकरणों का निस्तारण किया गया।
परिवहन विभाग: पिछले शिविर में आवेदन करने वाले वरिष्ठ नागरिकों को वृद्धजन (सीनियर सिटीजन) कार्ड वितरित किए गए।
चिकित्सा व आयुर्वेद विभाग: ग्रामीणों की मौसमी बीमारियों, बीपी और शुगर की जाँच की गई व निःशुल्क दवाइियाँ दी गईं।
पशुपालन विभाग: मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना, पशुओं के मौसमी टीकाकरण और कृत्रिम गर्भाधान की विस्तृत जानकारी दी गई।
पंचायती राज व महिला बाल विकास: पंचायती राज विभाग द्वारा व्यक्तिगत शौचालय निर्माण के आवेदन तैयार किए गए, वहीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व आशा सहयोगिनियों द्वारा गर्भवती महिलाओं को पोषण किट का वितरण किया गया।
शिक्षा विभाग: विद्यालय भवन एवं भौतिक संसाधनों से जुड़ी समस्याओं को दर्ज किया गया।
बैंकिंग सेवा: बड़ौदा राजस्थान क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक द्वारा केवाईसी (KYC) संबंधी कार्य पूरा किया गया।4

शिविर में रही इनकी उपस्थिति
शिविर में ग्राम पंचायत सचिव शशि जिंगर, कनिष्ठ लिपिक लोकेश टांक, सहायक कर्मचारी वर्दी चंद जाट, प्रधानाचार्य आलोक भारतीय, डॉ. अक्षय व्यास, डॉ. पंकज तंवर, सीएचओ गरमी माला व कुसुम लता आमेटा, आंगनबाड़ी कर्मचारी सुमन वैष्णव, मंजू जाट, कंचन सालवी, एएनएम अंजना भगोरा, पटवारी लोकेश रेगर तथा ग्रामीण बैंक कर्मचारी कुलदीप जोशी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

