प्रवेश द्वार व जल मंदिर का लोकार्पण: मावली विधायक ने विद्यालय विकास के लिए ₹5 लाख की घोषणा की
गांव की आवाज न्यूज मावली। राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय, खरवड़ों का गुड़ा (घासा) में सोमवार को नव-निर्मित मुख्य प्रवेश द्वार एवं जल मंदिर का लोकार्पण समारोह धूमधाम से आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मावली विधायक पुष्कर लाल डांगी ने फीता काटकर विकास कार्यों का लोकार्पण किया और विद्यालय के भावी विकास के लिए ₹5 लाख की वित्तीय सहायता की बड़ी घोषणा की।
समारोह को संबोधित करते हुए विधायक डांगी ने कहा, “ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षिक वातावरण और आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना हमारी पहली प्राथमिकता है। संसाधनों की कमी को शिक्षा के आड़े नहीं आने दिया जाएगा।”
अतिथियों का स्वागत और जनसहभागिता पर बल
कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम पंचायत मांगथला के प्रशासक युधिष्ठिर पुरोहित ने की, जबकि निवर्तमान प्रधान नरेन्द्र कुमार चंडालिया विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे। विद्यालय परिवार की ओर से सभी अतिथियों का साफा एवं उपरणा पहनाकर भावभिना स्वागत किया गया।
इस अवसर पर पीईईओ मांगथला शिखा अग्रवाल ने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर जोर दिया। उन्होंने विद्यालय विकास में भामाशाहों और स्थानीय ग्रामीणों की सहभागिता की जमकर सराहना की।
कार्यक्रम में रही गरिमामयी उपस्थिति
लोकार्पण समारोह के दौरान कई प्रशासनिक, शैक्षणिक और स्थानीय जनप्रतिनिधि मौजूद रहे:
शैक्षणिक एवं विद्यालय परिवार: संस्थाप्रधान भंवर लाल डांगी, एसएमसी अध्यक्ष योगेश गमेती, शिक्षक रोशन लाल पुरोहित, दिलीप सिंह सारंगदेवोत, अविनाश कुमार रावल, महेंद्र सिंह मीणा, सतवीर वर्मा, पूजा कुमारी काला, विजयलक्ष्मी मीणा।
शिक्षक संगठन एवं जनप्रतिनिधि: राजस्थान शिक्षक संघ (प्रगतिशील) के संरक्षक श्याम आमेटा, प्रदेश सभा अध्यक्ष धुलीराम डांगी, खेमली ब्लॉक अध्यक्ष मनोहर डांगी, प्रबोधक संघ अध्यक्ष सुखलाल डांगी, वाकपीठ अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह झाला।
भामाशाह व ग्रामीण: भामाशाह भंवर सिंह सहित बड़ी संख्या में क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, अभिभावक और ग्रामीण उपस्थित रहे।

