मावली

गाय के बछड़े पर पैंथर का हमला, गांव में दहशत

गाय के बछड़े पर पैंथर का हमला, गांव में दहशत

दिनेश वैष्णव घासा। घासा तहसील क्षेत्र के नूरडा पंचायत के काजिया गांव में मंगलवार रात पैंथर ने गाय के बछड़े पर हमला कर दिया। बछड़े की मौके पर ही मौत हो गई। मालिक बाबूलाल मेघवाल ने बताया कि सुबह जब वह दूध निकालने पहुंचे तो बछड़े का शव देखकर हैरान रह गए। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण प्रेम मेघवाल, घनश्याम मेघवाल और पिंटू ने वन विभाग को सूचना दी। सहायक वनपाल मंजू और चिकित्साधिकारी भगवानलाल मेघवाल मौके पर पहुंचे। बछड़े के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पैंथर के हमले की खबर से गांव में हड़कंप मच गया। डरे हुए ग्रामीणों ने वन विभाग से क्षेत्र में पिंजरा लगाकर पैंथर को पकड़ने की मांग की। माणकावास क्षेत्र में भी पैंथर की दहशत बनी हुई है।

Lilesh Suyal

मेरा नाम Lilesh Suyal है। मैं एक e-Mitra संचालक और न्यूज़ रिपोर्टर हूँ। समाज की सच्ची और निष्पक्ष खबरें लोगों तक पहुँचाना मेरा उद्देश्य है।मैं लंबे समय से ग्रामीण व शहरी समस्याओं, सरकारी योजनाओं, रोजगार, शिक्षा और समाज से जुड़े मुद्दों पर काम कर रहा हूँ। मेरी कोशिश हमेशा यही रहती है कि आम जनता की आवाज़ जिम्मेदारी से सामने लाई जाए और सही जानकारी सही समय पर लोगों तक पहुँचे।मेरे काम के दो मुख्य क्षेत्र हैं:e-Mitra Services – जहाँ मैं आम जनता को सरकारी सेवाएँ और डिजिटल सुविधाएँ उपलब्ध करवाता हूँ।News Reporting – जहाँ मैं ज़मीनी स्तर पर जाकर लोगों की समस्याएँ, मुद्दे और घटनाएँ रिपोर्ट करता हूँ ताकि उन्हें उचित मंच मिले।Ganv Ki Aavaj न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से मेरा मकसद है कि गाँव-गाँव की आवाज़ हर पाठक तक पहुँचे और कोई भी खबर अनसुनी न रहे।

संबंधित खबरें

← पिछली खबर हाईवे पर पलटा डीजल टैंकर, ग्रामीणों ने लूटा तेल... अगली खबर → भारत ने इंग्लैंड को तीसरे वनडे में 142 रन से हराकर सीरीज 3-0 से ...

टिप्पणी करें