मावली

नेहरू हॉकी में रखयावल की टीम उपविजेता, विद्यालय परिवार व ग्रामीणों ने किया सम्मान

नेहरू हॉकी में रखयावल की टीम उपविजेता, विद्यालय परिवार व ग्रामीणों ने किया सम्मान

 

गांव की आवाज न्यूज़ मावली । घासा पंचायत समिति क्षेत्र के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय रखयावल की 15 वर्षीय छात्र वर्ग की टीम ने नेहरू हॉकी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए उपविजेता का खिताब हासिल किया। टीम ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए प्रतियोगिता के फाइनल तक का सफर तय किया।
टीम की इस उपलब्धि पर विद्यालय में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। संस्था प्रधान शक्ति सिंह रावल सहित विद्यालय परिवार के समस्त स्टाफ ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनका सम्मान किया।
इस अवसर पर पंचायत प्रशासक कान सिंह राव एवं ग्रामीणों ने भी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनका अभिनंदन किया। खिलाड़ियों की सफलता से विद्यालय के साथ-साथ पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
प्रतियोगिता के दौरान टीम प्रभारी सुभाष बिश्नोई एवं पुष्कर डांगी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वहीं शारीरिक शिक्षक अर्जुन सिंह झाला ने बताया कि खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन से विद्यालय परिवार गौरवान्वित है और यह उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणादायक है।

Lilesh Suyal

मेरा नाम Lilesh Suyal है। मैं एक e-Mitra संचालक और न्यूज़ रिपोर्टर हूँ। समाज की सच्ची और निष्पक्ष खबरें लोगों तक पहुँचाना मेरा उद्देश्य है।मैं लंबे समय से ग्रामीण व शहरी समस्याओं, सरकारी योजनाओं, रोजगार, शिक्षा और समाज से जुड़े मुद्दों पर काम कर रहा हूँ। मेरी कोशिश हमेशा यही रहती है कि आम जनता की आवाज़ जिम्मेदारी से सामने लाई जाए और सही जानकारी सही समय पर लोगों तक पहुँचे।मेरे काम के दो मुख्य क्षेत्र हैं:e-Mitra Services – जहाँ मैं आम जनता को सरकारी सेवाएँ और डिजिटल सुविधाएँ उपलब्ध करवाता हूँ।News Reporting – जहाँ मैं ज़मीनी स्तर पर जाकर लोगों की समस्याएँ, मुद्दे और घटनाएँ रिपोर्ट करता हूँ ताकि उन्हें उचित मंच मिले।Ganv Ki Aavaj न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से मेरा मकसद है कि गाँव-गाँव की आवाज़ हर पाठक तक पहुँचे और कोई भी खबर अनसुनी न रहे।

संबंधित खबरें

← पिछली खबर घासा में 13 अगस्त को होगा विशाल भजन संध्या एवं महाप्रसादी का आयोज... अगली खबर → घासा में डंपर की टक्कर से गोवंश घायल, गौरक्षकों ने तत्परता दिखाकर...

टिप्पणी करें