मावली

घासा में डंपर की टक्कर से गोवंश घायल, गौरक्षकों ने तत्परता दिखाकर पहुंचाया गौशाला

घासा में डंपर की टक्कर से गोवंश घायल, गौरक्षकों ने तत्परता दिखाकर पहुंचाया गौशाला

 

घासा में डंपर की टक्कर से गोवंश घायल, गौरक्षकों ने तत्परता दिखाकर पहुंचाया गौशाला

गांव की आवाज मावली। घासा क्षेत्र के रख्यावल मार्ग पर डंपर की चपेट में आने से एक गोवंश गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय गौरक्षक और घासा थाना पुलिस मौके पर पहुंची तथा राहत कार्य शुरू किया। जानकारी के अनुसार, दुर्घटना की सूचना सबसे पहले कैलाश पुरोहित को मिली। सूचना मिलते ही श्री सांवलिया सरकार फाउंडेशन और टीम गौरक्ष घासा के सदस्य तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे। मौके पर मौजूद पुलिस ने यातायात व्यवस्था संभालते हुए गौरक्षकों का सहयोग किया।
गौरक्षक पुष्कर लाल डांगी, समाजसेवक मुकेश सेन, अतुल जोशी, गोस्वामी और केशु महाराज ने बिना समय गंवाए घायल गोवंश को सुरक्षित तरीके से टेंपो में लादा। इसके बाद उसे उपचार के लिए खेमली गौशाला भेजा गया, जहां उसका इलाज शुरू कर दिया गया है।
घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने गौरक्षकों की तत्परता और संवेदनशीलता की सराहना की।

Lilesh Suyal

मेरा नाम Lilesh Suyal है। मैं एक e-Mitra संचालक और न्यूज़ रिपोर्टर हूँ। समाज की सच्ची और निष्पक्ष खबरें लोगों तक पहुँचाना मेरा उद्देश्य है।मैं लंबे समय से ग्रामीण व शहरी समस्याओं, सरकारी योजनाओं, रोजगार, शिक्षा और समाज से जुड़े मुद्दों पर काम कर रहा हूँ। मेरी कोशिश हमेशा यही रहती है कि आम जनता की आवाज़ जिम्मेदारी से सामने लाई जाए और सही जानकारी सही समय पर लोगों तक पहुँचे।मेरे काम के दो मुख्य क्षेत्र हैं:e-Mitra Services – जहाँ मैं आम जनता को सरकारी सेवाएँ और डिजिटल सुविधाएँ उपलब्ध करवाता हूँ।News Reporting – जहाँ मैं ज़मीनी स्तर पर जाकर लोगों की समस्याएँ, मुद्दे और घटनाएँ रिपोर्ट करता हूँ ताकि उन्हें उचित मंच मिले।Ganv Ki Aavaj न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से मेरा मकसद है कि गाँव-गाँव की आवाज़ हर पाठक तक पहुँचे और कोई भी खबर अनसुनी न रहे।

संबंधित खबरें

← पिछली खबर नेहरू हॉकी में रखयावल की टीम उपविजेता, विद्यालय परिवार व ग्रामीणो... अगली खबर → शिक्षक हितों के विभिन्न मुद्दों को लेकर खंड कार्यकारिणी की बैठक आ...

टिप्पणी करें