मावली

जेएसजी नवकार ग्रुप ने ऑन-कॉल O नेगेटिव रक्त की व्यवस्था कर पेश की मानवता की मिसाल

जेएसजी नवकार ग्रुप ने ऑन-कॉल O नेगेटिव रक्त की व्यवस्था कर पेश की मानवता की मिसाल

 

जेएसजी नवकार ग्रुप ने ऑन-कॉल O नेगेटिव रक्त की व्यवस्था कर पेश की मानवता की मिसाल

गांव की आवाज न्यूज़ मावली । मानव सेवा के क्षेत्र में जैन सोशल ग्रुप नवकार उदयपुर ने एक बार फिर संवेदनशीलता और तत्परता का परिचय देते हुए जरूरतमंद नवजात के लिए तत्काल O नेगेटिव रक्त की व्यवस्था कर मानवता की मिसाल पेश की।
घासा पटेलों का वाड़ा निवासी प्रहलाद डांगी के एक दिन के नवजात पुत्र को तत्काल O नेगेटिव रक्त की आवश्यकता होने पर परिजनों ने जैन सोशल ग्रुप नवकार उदयपुर के सचिव घासा निवासी हेमंत परमार से संपर्क किया। सूचना मिलते ही नवकार ग्रुप के सचिव हेमन्त परमार ने जे एस जी मेवाड़ रीजन के सचिव आशुतोष सिसोदिया के माध्यम से सामाजिक स्तर पर रक्तदाता की व्यवस्था के प्रयास किए।
इस दौरान हेमलता शाह पत्नी अखिलेश गदिया ने O नेगेटिव रक्त समूह होने पर तत्काल रक्तदान की सहमति दी। वह तुरंत एमबी हॉस्पिटल के ब्लड बैंक पहुंचीं और रक्तदान कर नवजात के उपचार में महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया।
इस अवसर पर जेएसजी नवकार ग्रुप के संस्थापक अध्यक्ष प्रशांत सोनी एवं अध्यक्ष मनीष डांगी भी उपस्थित रहे।
इस पुनीत सेवा कार्य के लिए नवजात शिशु के परिजन मांगीलाल डांगी एवं घासा जैन मित्र मंडल उदयपुर के अमित परमार ने जैन सोशल ग्रुप नवकार उदयपुर तथा रक्तदाता हेमलता शाह के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया।
समय पर किया गया रक्तदान नवजात के लिए जीवनदायी सहायता बना। जेएसजी नवकार उदयपुर की इस पहल ने “मानव सेवा ही सर्वोच्च सेवा” के संदेश को सार्थक किया।

 

यह खबर भी पढ़े…

नेपाल बाढ़: मावली उपखण्ड प्रशासन ने जारी की अपील, लापता या फंसे परिजनों की मांगी जानकारी

Lilesh Suyal

मेरा नाम Lilesh Suyal है। मैं एक e-Mitra संचालक और न्यूज़ रिपोर्टर हूँ। समाज की सच्ची और निष्पक्ष खबरें लोगों तक पहुँचाना मेरा उद्देश्य है।मैं लंबे समय से ग्रामीण व शहरी समस्याओं, सरकारी योजनाओं, रोजगार, शिक्षा और समाज से जुड़े मुद्दों पर काम कर रहा हूँ। मेरी कोशिश हमेशा यही रहती है कि आम जनता की आवाज़ जिम्मेदारी से सामने लाई जाए और सही जानकारी सही समय पर लोगों तक पहुँचे।मेरे काम के दो मुख्य क्षेत्र हैं:e-Mitra Services – जहाँ मैं आम जनता को सरकारी सेवाएँ और डिजिटल सुविधाएँ उपलब्ध करवाता हूँ।News Reporting – जहाँ मैं ज़मीनी स्तर पर जाकर लोगों की समस्याएँ, मुद्दे और घटनाएँ रिपोर्ट करता हूँ ताकि उन्हें उचित मंच मिले।Ganv Ki Aavaj न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से मेरा मकसद है कि गाँव-गाँव की आवाज़ हर पाठक तक पहुँचे और कोई भी खबर अनसुनी न रहे।

संबंधित खबरें

← पिछली खबर अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ (विद्यालय शिक्षा) खण्ड घासा ... अगली खबर → घासा में 6 फीट के जहरीले कोबरा और 5 फीट की 'वन रानी' में भिड़ंत, ...

टिप्पणी करें