विद्यार्थियों ने दी मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, शिक्षकों का किया सम्मान
गांव की आवाज न्यूज मावली । क्षेत्र के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय रख्यावल सहित आसपास के सरकारी विद्यालयों में शिक्षक दिवस एवं श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर उपस्थितजनों का मन मोह लिया।
समारोह के दौरान वरिष्ठ विद्यार्थियों ने शिक्षकों की भूमिका निभाते हुए कक्षाओं में अध्यापन कराया। इसके बाद विद्यार्थियों ने अपने गुरुजनों का सम्मान कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीईईओ शक्ति सिंह रावल ने भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं और उनके जीवन संदेश पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि शिक्षक विद्यार्थियों के जीवन को सही दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। शिक्षक केवल शिक्षा ही नहीं देते, बल्कि विद्यार्थियों के व्यक्तित्व निर्माण और संस्कारों के विकास में भी अहम योगदान देते हैं।

इस अवसर पर कोमल गुप्ता, मनीषा जैन, प्रताप दान चारण, अनिल चौधरी, नीलू आर्य, हनुमान बिश्नोई, सुभाष बिश्नोई, अनुकृति नागदा, अर्चना दवे, दिलखुश मीणा, आर.के. सैनी एवं शारीरिक शिक्षक अर्जुन सिंह झाला सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
यह खबर भी पढ़े…

