1 नवंबर को होगा मेले का उद्घाटन, पुराने व्यापारियों को प्राथमिकता से 272 प्लॉट आवंटित
गांव की आवाज मावली । घासा पंचायत समिति मुख्यालय पर होने वाले पारंपरिक पांच दिवसीय चामुंडा माता पशु मेले की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। मेले के आयोजन के लिए व्यवस्थाएं तेज की गई हैं। गुरुवार से व्यापारियों के लिए प्लॉट आवंटन शुरू कर दिया गया।
ग्राम विकास अधिकारी पुरुषोत्तम ने बताया कि इस बार मेले के लिए 430 प्लॉट तैयार किए गए हैं। गुरुवार को पुराने व्यापारियों को प्राथमिकता दी गई। 272 प्लॉट का
आवंटन शांतिपूर्ण ढंग से कर दिया गया। प्लॉट आवंटन शुक्रवार को भी चलेगा। हर साल आने वाले बाकी पुराने व्यापारियों को प्लॉट दिए जाएंगे। इसके बाद 31 अक्टूबर को नए व्यापारियों के लिए प्लॉट आवंटित किए जाएंगे।
सरपंच प्रतिनिधि राहुल वैष्णव ने बताया कि मेले का उद्घाटन 1 नवंबर को होगा। पंचायत प्रशासन और स्थानीय जनप्रतिनिधि तैयारियों को अंतिम रूप दे रहे हैं। व्यापारियों और पशुपालकों की सुविधा के लिए पंचायत की ओर से बिजली और पानी की व्यवस्था पूरी तरह निशुल्क

रखी गई है। उप सरपंच पूरण डांगी ने बताया कि मेले में व्यापार के साथ मनोरंजन की भी व्यवस्था रहेगी। परिसर में चकरी और झूले डोलर लगाए जा रहे हैं। बच्चों और युवाओं के लिए यह आकर्षण का केंद्र रहेगा। मेले के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे। मंडी की मंगरी सरपंच प्रतिनिधि रामलाल डांगी, एलडीसी ओम प्रकाश वैष्णव, वार्ड पंच योगेश मेघवाल, वरुण जोशी, अमित जैन, कन्हैया खटीक, रमेश जोशी, खेमराज डांगी, तुलसीदास और भरत गमेती सहित कई लोग व्यवस्थाओं में सहयोग कर रहे हैं

