मावली

गणतंत्र दिवस पर शिक्षक नरेश कुमार खटीक होंगे सम्मानित

गणतंत्र दिवस पर शिक्षक नरेश कुमार खटीक होंगे सम्मानित

गांव की आवाज न्यूज मावली I मावली उपखंड स्तर पर 26 जनवरी 2026 को आयोजित होने वाले गणतंत्र दिवस समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाएगा। इसी क्रम में शिक्षा एवं समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले नरेश कुमार खटीक, अध्यापक लेवल-2, राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय खातीखेड़ा (थामला) का चयन सम्मान हेतु किया गया है।

अध्यापक नरेश ने शिक्षा के साथ-साथ सामाजिक सरोकारों में भी सक्रिय भूमिका निभाई है। वे भामाशाह प्रेरक के रूप में विद्यालय विकास हेतु निरंतर प्रयासरत रहे हैं। उनके प्रयासों से विद्यालय परिसर में वृहद वृक्षारोपण, ट्री गार्ड की व्यवस्था, तथा विद्यार्थियों को स्वेटर एवं जूते वितरण जैसे सराहनीय कार्य संपन्न हुए।
इसके अतिरिक्त उन्होंने जनप्रतिनिधियों से समन्वय स्थापित कर विद्यालय एवं क्षेत्रीय विकास के लिए लगभग 30 लाख रुपये का वर्क ऑर्डर जारी करवाने में अहम भूमिका निभाई, जिससे स्थानीय स्तर पर विकास कार्यों को गति मिली।

Lilesh Suyal

मेरा नाम Lilesh Suyal है। मैं एक e-Mitra संचालक और न्यूज़ रिपोर्टर हूँ। समाज की सच्ची और निष्पक्ष खबरें लोगों तक पहुँचाना मेरा उद्देश्य है।मैं लंबे समय से ग्रामीण व शहरी समस्याओं, सरकारी योजनाओं, रोजगार, शिक्षा और समाज से जुड़े मुद्दों पर काम कर रहा हूँ। मेरी कोशिश हमेशा यही रहती है कि आम जनता की आवाज़ जिम्मेदारी से सामने लाई जाए और सही जानकारी सही समय पर लोगों तक पहुँचे।मेरे काम के दो मुख्य क्षेत्र हैं:e-Mitra Services – जहाँ मैं आम जनता को सरकारी सेवाएँ और डिजिटल सुविधाएँ उपलब्ध करवाता हूँ।News Reporting – जहाँ मैं ज़मीनी स्तर पर जाकर लोगों की समस्याएँ, मुद्दे और घटनाएँ रिपोर्ट करता हूँ ताकि उन्हें उचित मंच मिले।Ganv Ki Aavaj न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से मेरा मकसद है कि गाँव-गाँव की आवाज़ हर पाठक तक पहुँचे और कोई भी खबर अनसुनी न रहे।

संबंधित खबरें

← पिछली खबर मानवता की मिसाल: बीमार गाय का कराया गया सफल उपचार... अगली खबर → गणतंत्र दिवस पर श्री प्रेमसांई सेवा संस्थान होगा सम्मानित...

टिप्पणी करें