मावली

इंस्पायर अवार्ड के लिए चयनित बालिकाओं को दी बधाई

इंस्पायर अवार्ड के लिए चयनित बालिकाओं को दी बधाई

गांव की आवाज न्यूज मावली | अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर ग्राम पंचायत फलीचड़ा के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय की सेजल गर्ग और राजकीय बालिका उच्च प्राथमिक विद्यालय की अंशु प्रिया खटीक का इंस्पायर अवार्ड 2025 के लिए चयन हुआ। प्रदेश शिक्षक नेता सुरेश कुमार देशबंधु ने बालिकाओं को बधाई दी। उन्होंने कहा कि नारी शक्ति प्रथम शक्ति होती है। इनका मान-सम्मान और गौरव हमेशा बढ़ना चाहिए।

विज्ञान विषय की वरिष्ठ अध्यापिका रक्षा वर्मा के सहयोग से सोलर पैनल से चलने वाली गाड़ी का मॉडल तैयार किया गया। नेहा पारीक ने वर्षा ऋतु में कपड़े सुखाने का स्टैंड और सड़क दुर्घटना से संबंधित मॉडल बनाने में सहयोग किया। प्रधानाचार्य संजय बडाला और विद्यालय स्टाफ ने छात्राओं को प्रोजेक्ट मॉडल बनाने के लिए विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग से प्रत्येक को 10,000 रुपए की राशि दिलाने की घोषणा की।


इस अवसर पर उप प्रधानाचार्य सुनील कुमार जोशी, प्रधानाध्यापक योगेश मारवाड़ी, बसंत कटारिया, पिंकी खटीक, नेहा पारीक, मुक्लेशी मीणा, राहुल नुवाल, लाड कुंवर, काजल श्रीमाली, उदय लाल सालवी, फतेहलाल यादव, देवीलाल जाट, लहरी लाल जाट, लीला खटीक, सुनीता मीणा, महेश चंद्र लूनिया, जोली कुमारी चौधरी, कालू सिंह राजपूत, राजेश कुमार सालवी, सुनील कुमार अटल, कुंज बिहारी गुर्जर, गुड्डी बाई गर्ग, गोपी बाई वैष्णव सहित विद्यालय परिवार उपस्थित रहा।

Lilesh Suyal

मेरा नाम Lilesh Suyal है। मैं एक e-Mitra संचालक और न्यूज़ रिपोर्टर हूँ। समाज की सच्ची और निष्पक्ष खबरें लोगों तक पहुँचाना मेरा उद्देश्य है।मैं लंबे समय से ग्रामीण व शहरी समस्याओं, सरकारी योजनाओं, रोजगार, शिक्षा और समाज से जुड़े मुद्दों पर काम कर रहा हूँ। मेरी कोशिश हमेशा यही रहती है कि आम जनता की आवाज़ जिम्मेदारी से सामने लाई जाए और सही जानकारी सही समय पर लोगों तक पहुँचे।मेरे काम के दो मुख्य क्षेत्र हैं:e-Mitra Services – जहाँ मैं आम जनता को सरकारी सेवाएँ और डिजिटल सुविधाएँ उपलब्ध करवाता हूँ।News Reporting – जहाँ मैं ज़मीनी स्तर पर जाकर लोगों की समस्याएँ, मुद्दे और घटनाएँ रिपोर्ट करता हूँ ताकि उन्हें उचित मंच मिले।Ganv Ki Aavaj न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से मेरा मकसद है कि गाँव-गाँव की आवाज़ हर पाठक तक पहुँचे और कोई भी खबर अनसुनी न रहे।

संबंधित खबरें

← पिछली खबर ब्रेजा कार से 251.5 किलो अफीम डोडा चूरा जब्त... अगली खबर → टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को हराकर चैंपियंस ट्रॉफी जीती...

टिप्पणी करें