उदयपुरमावली

10वीं बोर्ड में पलाना कलां एवं पलाना खुर्द दोनों स्कूलों का शत-प्रतिशत रिजल्ट

10वीं बोर्ड में पलाना कलां एवं पलाना खुर्द  दोनों स्कूलों का शत-प्रतिशत रिजल्ट

गांव की आवज न्यूज मावली (लिलेश सुयंल) 29 मई 2025 राजस्थान बोर्ड की 10वीं परीक्षा में पलाना कलां और पलाना खुर्द के दोनों राजकीय स्कूलों ने शत-प्रतिशत परिणाम दिया। दोनों स्कूलों के सभी छात्र-छात्राएं पास हुए। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पलाना कलां की नीलम गायरी ने 94 प्रतिशत अंक लाकर पहला स्थान पाया। गुनगुन माली ने 89.17 प्रतिशत और दिव्या खटीक ने 85.83 प्रतिशत अंक हासिल किए। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पलाना खुर्द की रानी जोशी ने 90.5 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल का नाम रोशन किया।

इस सफलता पर पलाना कलां के प्रधानाचार्य अर्जुन पालीवाल और पलाना खुर्द के प्रधानाचार्य प्रदीप सिंह नेगी ने विद्यार्थियों को बधाई दी। शिक्षकों और ग्रामीणों ने भी छात्रों को शुभकामनाएं दीं। प्रधानाचार्यों ने कहा, यह सफलता छात्रों की मेहनत, शिक्षकों की लगन और अभिभावकों के सहयोग से मिली है।

Lilesh Suyal

मेरा नाम Lilesh Suyal है। मैं एक e-Mitra संचालक और न्यूज़ रिपोर्टर हूँ। समाज की सच्ची और निष्पक्ष खबरें लोगों तक पहुँचाना मेरा उद्देश्य है।मैं लंबे समय से ग्रामीण व शहरी समस्याओं, सरकारी योजनाओं, रोजगार, शिक्षा और समाज से जुड़े मुद्दों पर काम कर रहा हूँ। मेरी कोशिश हमेशा यही रहती है कि आम जनता की आवाज़ जिम्मेदारी से सामने लाई जाए और सही जानकारी सही समय पर लोगों तक पहुँचे।मेरे काम के दो मुख्य क्षेत्र हैं:e-Mitra Services – जहाँ मैं आम जनता को सरकारी सेवाएँ और डिजिटल सुविधाएँ उपलब्ध करवाता हूँ।News Reporting – जहाँ मैं ज़मीनी स्तर पर जाकर लोगों की समस्याएँ, मुद्दे और घटनाएँ रिपोर्ट करता हूँ ताकि उन्हें उचित मंच मिले।Ganv Ki Aavaj न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से मेरा मकसद है कि गाँव-गाँव की आवाज़ हर पाठक तक पहुँचे और कोई भी खबर अनसुनी न रहे।

संबंधित खबरें

← पिछली खबर 12वीं में रख्यावल स्कूल का शत-प्रतिशत रिजल्ट, साक्षी टॉपर... अगली खबर → दसवीं बोर्ड में घासा स्कूल का शत-प्रतिशत परिणाम...

टिप्पणी करें