उदयपुर

उदयपुर में जेब काटने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 2.80 लाख जब्त

उदयपुर में जेब काटने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 2.80 लाख जब्त

गांव की आवाज न्यूज उदयपुर | उदयपुर पुलिस की डीएसटी और हिरणमगरी थाना पुलिस ने एक संगठित गिरोह का भंडाफोड़ किया है। गिरोह में तीन महिलाएं और दो पुरुष शामिल थे। ये लोग दाढ़ी बनाने वाली ब्लेड से जेब काटकर लोगों के पैसे चुरा लेते थे। पुलिस ने इनके पास से 2.80 लाख रुपए बरामद किए हैं। यह गिरोह उदयपुर, जोधपुर, पाली और चित्तौड़गढ़ में भीड़भाड़ वाली जगहों पर वारदात करता था।

एसपी योगेश गोयल ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि परशुराम चौराहे के पास एक सुनसान जगह पर दो पुरुष और तीन महिलाएं टैंपो की आड़ में अपराध की योजना बना रहे हैं। पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो ये सभी टैंपो के पास छिपे बैठे थे। पूछताछ में इन्होंने अपने नाम लक्ष्मण, राजू, सीता, गंगा और मणी बताए। सभी खेरवाड़ा के रहने वाले हैं।

तलाशी में लक्ष्मण की जेब से एक ब्लेड और 1 लाख रुपए नकद मिले। राजू के पास से एक धारदार ब्लेड और 1 लाख रुपए बरामद हुए। महिला सीता के पास से एक ब्लेड और 30 हजार रुपए, गंगा के पास से एक ब्लेड और 30 हजार रुपए तथा मणी के पास से एक ब्लेड और 20 हजार रुपए मिले।

गिरोह के सदस्यों ने बताया कि वे संगठित होकर टैंपो, बस और रेलवे स्टेशन पर रैकी करते थे। मौका मिलते ही ब्लेड से जेब काटकर पैसे निकाल लेते थे। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल किया गया टैंपो भी जब्त कर लिया है।

एसपी गोयल ने बताया कि यह गिरोह मेलों, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और त्योहारों के दौरान भीड़ में सक्रिय रहता था। पुलिस टीम में डीएसटी प्रभारी श्याम सिंह रत्नू, विक्रम सिंह, हितेंद्र सिंह, करतार सिंह, गणेश सिंह, जगदीश, भंवर विश्नोई, कमलेश कुमार, मुकेश कुमार, सुमित, सुमेर, चंद्रकुमार, शक्ति सिंह, जितेंद्र कुमार और कृष्ण कुमार शामिल थे। हिरणमगरी थाना पुलिस से सीआई भरत योगी, करनाराम, वसनाराम, दिनेश कुमार, धर्मेश कुमार, संजू, रामवतार, विकास कुमार और साइबर सेल से लोकेश कुमार रायकवाल टीम का हिस्सा थे।

Lilesh Suyal

मेरा नाम Lilesh Suyal है। मैं एक e-Mitra संचालक और न्यूज़ रिपोर्टर हूँ। समाज की सच्ची और निष्पक्ष खबरें लोगों तक पहुँचाना मेरा उद्देश्य है।मैं लंबे समय से ग्रामीण व शहरी समस्याओं, सरकारी योजनाओं, रोजगार, शिक्षा और समाज से जुड़े मुद्दों पर काम कर रहा हूँ। मेरी कोशिश हमेशा यही रहती है कि आम जनता की आवाज़ जिम्मेदारी से सामने लाई जाए और सही जानकारी सही समय पर लोगों तक पहुँचे।मेरे काम के दो मुख्य क्षेत्र हैं:e-Mitra Services – जहाँ मैं आम जनता को सरकारी सेवाएँ और डिजिटल सुविधाएँ उपलब्ध करवाता हूँ।News Reporting – जहाँ मैं ज़मीनी स्तर पर जाकर लोगों की समस्याएँ, मुद्दे और घटनाएँ रिपोर्ट करता हूँ ताकि उन्हें उचित मंच मिले।Ganv Ki Aavaj न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से मेरा मकसद है कि गाँव-गाँव की आवाज़ हर पाठक तक पहुँचे और कोई भी खबर अनसुनी न रहे।

संबंधित खबरें

← पिछली खबर रख्यावल गांव के स्कूल की छात्राएं हॉकी में आगे, हर साल होता चयन... अगली खबर → पदौन्नत अधिकारियों का शिक्षक संघ अंबेडकर के प्रदेश शिक्षक नेता ने...

टिप्पणी करें