उदयपुर

रख्यावल गांव के स्कूल की छात्राएं हॉकी में आगे, हर साल होता चयन

रख्यावल गांव के स्कूल की छात्राएं हॉकी में आगे, हर साल होता चयन

गांव की आवाज न्यूज घासा दिनेश वैष्णव । मावली उपखंड के रख्यावल गांव के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के छात्र-छात्राएं पढ़ाई के साथ खेलों में भी आगे हैं। खासकर हॉकी में छात्राओं का प्रदर्शन शानदार है। हर साल जिला और राज्य स्तर पर इनका चयन होता है। विद्यालय की पीईईओ आशा सोनी ने बताया कि छात्र-छात्राएं शुरू से ही पढ़ाई के साथ खेलों में भी अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। शारीरिक शिक्षक अर्जुन सिंह झाला बच्चों को खेलों के लिए प्रेरित करते हैं। बच्चे पढ़ाई के साथ छुट्टी से पहले और बाद में भी अभ्यास करते हैं। इसी का नतीजा है कि हर साल कई छात्र-छात्राएं जिला और राज्य स्तर पर चयनित होते हैं।

विद्यालय के प्रधानाचार्य आशा सोनी, मूलचंद सैनी, प्रताप दान, सुभाष बिश्नोई, लक्ष्मी आचार्य और पुष्कर डांगी सहित पूरे स्टाफ का इसमें विशेष सहयोग रहता है। अभिभावक भी बच्चों को प्रेरित करते हैं। स्थानीय सरपंच कान सिंह राव और ग्रामीण भी बच्चों की सराहना करते हैं। कई बार इन्हें सम्मानित भी किया जा चुका है। पिछले तीन सालों में 309 छात्र-छात्राओं का जिला स्तर पर और 35 खिलाडियों का राज्य स्तर पर चयन हुआ है। 2022 से पहले करीब 370 छात्र-छात्राएं जिला और राज्य स्तर पर चयनित हो चुके हैं।

भामाशाह भी कर रहे सहयोग

बच्चों की मेहनत और खेलों के प्रति रुचि को देखते हुए भामाशाह भी सहयोग कर रहे हैं। ऊकांर डांगी ने 20,500 रुपए की लागत से गोलकीपर किट उपलब्ध करवाया। व्याख्याता प्रताप दान चारण ने 11,000 रुपए की हॉकी स्टिक किट दिए। इससे पहले हरि सिंह राव ने 11,000 रुपए की हॉकी स्टिक, मीठालाल डांगी ने 11,000 रुपए के गोल पोस्ट, हेमराज डांगी और केवल राम ने 10,000 रुपए के स्पोर्ट्स किट, पूर्व सरपंच देवीलाल जैन ने 11,000 रुपए की खेल सामग्री, नरेंद्र कुमार जैन ने 20 हॉकी स्टिक और तुलसीराम डांगी ने 8,500 रुपए की खेल सामग्री उपलब्ध करवाई। इससे बच्चों को अभ्यास में काफी सुविधा मिल रही है।

Lilesh Suyal

मेरा नाम Lilesh Suyal है। मैं एक e-Mitra संचालक और न्यूज़ रिपोर्टर हूँ। समाज की सच्ची और निष्पक्ष खबरें लोगों तक पहुँचाना मेरा उद्देश्य है।मैं लंबे समय से ग्रामीण व शहरी समस्याओं, सरकारी योजनाओं, रोजगार, शिक्षा और समाज से जुड़े मुद्दों पर काम कर रहा हूँ। मेरी कोशिश हमेशा यही रहती है कि आम जनता की आवाज़ जिम्मेदारी से सामने लाई जाए और सही जानकारी सही समय पर लोगों तक पहुँचे।मेरे काम के दो मुख्य क्षेत्र हैं:e-Mitra Services – जहाँ मैं आम जनता को सरकारी सेवाएँ और डिजिटल सुविधाएँ उपलब्ध करवाता हूँ।News Reporting – जहाँ मैं ज़मीनी स्तर पर जाकर लोगों की समस्याएँ, मुद्दे और घटनाएँ रिपोर्ट करता हूँ ताकि उन्हें उचित मंच मिले।Ganv Ki Aavaj न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से मेरा मकसद है कि गाँव-गाँव की आवाज़ हर पाठक तक पहुँचे और कोई भी खबर अनसुनी न रहे।

संबंधित खबरें

← पिछली खबर जैविक खेती को बढ़ावा देने पर किसान देवी सिंह सम्मानित... अगली खबर → उदयपुर में जेब काटने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 2.80 लाख जब्त...

टिप्पणी करें