मावली

कक्षा 8 के बच्चों का विदाई समारोह, परीक्षा के टिप्स भी मिले

कक्षा 8 के बच्चों का विदाई समारोह, परीक्षा के टिप्स भी मिले

गांव की आवाज न्यूज मावली | महावीर पब्लिक उच्च प्राथमिक विद्यालय घासा में कक्षा 8 के विद्यार्थियों के लिए विदाई समारोह हुआ। इसमें परीक्षा की तैयारी को लेकर जरूरी टिप्स दिए गए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संस्था के निदेशक समर्थ सिंह चंडालिया थे। अध्यक्षता ओबीसी मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य गणेश लाल कुम्हार ने की। विशिष्ट अतिथि सरपंच मांगीलाल मेघवाल, हेमंत सालवी और नरेंद्र सिंह रहे।

विद्यालय के प्रधानाध्यापक विकास चंद्र पुरोहित, नरपत सिंह राव और महेंद्र सिंह राजपूत ने अतिथियों का स्वागत किया। मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत हुई। पुष्कर लाल गमेती, चेतन पुरोहित, महेश वैष्णव, शंकर लाल डांगी और चंचल पुरोहित ने विद्यार्थियों को आशीर्वाद स्वरूप संबोधित किया।

कार्यक्रम में शिक्षकों चंदा डांगी, अंजली पुरोहित, रजनी पालीवाल, अमीषा पुरोहित, कृष्णा वैष्णव, निधि त्रिवेदी, वंदना राव और कोमल राव ने सहयोग दिया। विशिष्ट अतिथि हेमंत सालवी और नरेंद्र सिंह ने विद्यार्थियों को स्मृति चिह्न भेंट किए। उन्होंने बच्चों को परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन कर विद्यालय और गांव का नाम रोशन करने की प्रेरणा दी।

Lilesh Suyal

मेरा नाम Lilesh Suyal है। मैं एक e-Mitra संचालक और न्यूज़ रिपोर्टर हूँ। समाज की सच्ची और निष्पक्ष खबरें लोगों तक पहुँचाना मेरा उद्देश्य है।मैं लंबे समय से ग्रामीण व शहरी समस्याओं, सरकारी योजनाओं, रोजगार, शिक्षा और समाज से जुड़े मुद्दों पर काम कर रहा हूँ। मेरी कोशिश हमेशा यही रहती है कि आम जनता की आवाज़ जिम्मेदारी से सामने लाई जाए और सही जानकारी सही समय पर लोगों तक पहुँचे।मेरे काम के दो मुख्य क्षेत्र हैं:e-Mitra Services – जहाँ मैं आम जनता को सरकारी सेवाएँ और डिजिटल सुविधाएँ उपलब्ध करवाता हूँ।News Reporting – जहाँ मैं ज़मीनी स्तर पर जाकर लोगों की समस्याएँ, मुद्दे और घटनाएँ रिपोर्ट करता हूँ ताकि उन्हें उचित मंच मिले।Ganv Ki Aavaj न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से मेरा मकसद है कि गाँव-गाँव की आवाज़ हर पाठक तक पहुँचे और कोई भी खबर अनसुनी न रहे।

संबंधित खबरें

← पिछली खबर हनुमान जन्मोत्सव पर शोभायात्रा निकलेगी, भजन-कीर्तन होंगे... अगली खबर → शिकार की तलाश में आया पैंथर नाले में फंसा, रेस्क्यू...

टिप्पणी करें