उदयपुरमावली

शिकार की तलाश में आया पैंथर नाले में फंसा, रेस्क्यू

शिकार की तलाश में आया पैंथर नाले में फंसा, रेस्क्यू

गांव की आवाज न्यूज घासा दिनेश वैष्णव। ग्राम पंचायत मांगथला के गाडोलिया बस्ती के पास शिकार की तलाश में आया पैंथर सड़क के नीचे पानी निकासी के नाले में फंस गया। ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचना दी। टीम ने मौके पर पहुंचकर पैंथर को ट्रेंकुलाइज कर रेस्क्यू किया।

सरपंच युधिष्ठिर पुरोहित ने बताया कि शनिवार को ग्रामीणों ने पहाड़ी पर पैंथर को घूमते देखा। उसने एक बंदर का शिकार भी किया। इसके बाद वह आबादी क्षेत्र में आ गया। लोगों की हलचल देखकर वह सड़क के नीचे नाले में रखे सीमेंट पाइप में घुस गया। ग्रामीणों ने सरपंच और वन विभाग को सूचना दी। मौके पर पहुंचे लोगों ने पाइप के दोनों छोर पत्थर और लकड़ी की शीट से बंद कर दिए।

उधर, घासा क्षेत्र के दुधतलाई में एक नीलगाय के गले में रस्सी फंसी थी। वन विभाग की टीम उसे ट्रेंकुलाइज करने पहुंची थी। इसी दौरान पैंथर की सूचना मिली। मावली वन विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। शूटर द्वारका प्रसाद शर्मा और अशोक जोशी ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया। पैंथर दो घंटे तक टीम को छकाता रहा। आखिरकार, द्वारका प्रसाद ने उसे ट्रेंकुलाइज कर पाइप से बाहर निकाला और पिंजरे में डाला।

वन विभाग की टीम पैंथर को उदयपुर ले गई। ग्रामीणों ने बताया कि पैंथर कई दिनों से इलाके में सक्रिय था। वह मवेशियों का शिकार कर रहा था। पैंथर को देखने के लिए सैकड़ों ग्रामीण जुट गए। इस दौरान ग्राम विकास अधिकारी सुखलाल डांगी, युवा मोर्चा जिला मंत्री यशवंत पुरोहित, सहायक वनपाल महिपाल सिंह, वनरक्षक कल्पेश, टेक्नीशियन सदीक मोहम्मद, शंकर लाल और वन्यजीव परिरक्षक कमलेश सुथार मौके पर मौजूद रहे।

Lilesh Suyal

मेरा नाम Lilesh Suyal है। मैं एक e-Mitra संचालक और न्यूज़ रिपोर्टर हूँ। समाज की सच्ची और निष्पक्ष खबरें लोगों तक पहुँचाना मेरा उद्देश्य है।मैं लंबे समय से ग्रामीण व शहरी समस्याओं, सरकारी योजनाओं, रोजगार, शिक्षा और समाज से जुड़े मुद्दों पर काम कर रहा हूँ। मेरी कोशिश हमेशा यही रहती है कि आम जनता की आवाज़ जिम्मेदारी से सामने लाई जाए और सही जानकारी सही समय पर लोगों तक पहुँचे।मेरे काम के दो मुख्य क्षेत्र हैं:e-Mitra Services – जहाँ मैं आम जनता को सरकारी सेवाएँ और डिजिटल सुविधाएँ उपलब्ध करवाता हूँ।News Reporting – जहाँ मैं ज़मीनी स्तर पर जाकर लोगों की समस्याएँ, मुद्दे और घटनाएँ रिपोर्ट करता हूँ ताकि उन्हें उचित मंच मिले।Ganv Ki Aavaj न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से मेरा मकसद है कि गाँव-गाँव की आवाज़ हर पाठक तक पहुँचे और कोई भी खबर अनसुनी न रहे।

संबंधित खबरें

← पिछली खबर कक्षा 8 के बच्चों का विदाई समारोह, परीक्षा के टिप्स भी मिले... अगली खबर → टीबी हारेगा, देश जीतेगा: मावली में जागरूकता रैली निकाली...

टिप्पणी करें