उदयपुर

कुमार विश्वास की बेटी अग्रता आज लेंगी फेरे, सोनू निगम ने जमाया रंग

कुमार विश्वास की बेटी अग्रता आज लेंगी फेरे, सोनू निगम ने जमाया रंग

उदयपुर। कवि कुमार विश्वास की बड़ी बेटी अग्रता शर्मा रविवार को बिजनेसमैन पवित्र खंडेलवाल के साथ शादी के बंधन में बंधेंगी। फाइव स्टार होटल लीला पैलेस में पिछोला झील किनारे शादी की रस्में होंगी। शाम को बॉलीवुड सिंगर कैलाश खेर परफॉर्म करेंगे।

तीन दिन से होटल में हल्दी-मेहंदी सहित शादी के कई फंक्शंस चल रहे हैं। शनिवार रात ग्रैंड डिनर पार्टी में बॉलीवुड सिंगर सोनू निगम ने परफॉर्म किया। उनके गानों पर कुमार विश्वास, अग्रता, पवित्र और परिवार के अन्य सदस्य जमकर नाचे। कुमार विश्वास ने पत्नी मंजू शर्मा के साथ भी डांस किया।

सोनू निगम ने ‘तू दे दे मेरा साथ…’, ‘अभी मुझमें कहीं…’, ‘जस्ट चिल चिल…’, ‘तुमको पाया है तो जैसे खोया हूं…’, ‘तुझको ही दुल्हन बनाऊंगा…’ जैसे गाने गाकर समां बांध दिया। मेहमानों ने भी अपने पसंदीदा गानों की फरमाइश की। अग्रता और पवित्र ने ‘तुम ही तुम हो जो राहों में तुम हो निगाहों में…’ गाने पर साथ में डांस किया।

शादी समारोह के लिए पूरा होटल बुक है। करीब 200 मेहमानों को इन्वाइट किया गया है। इनमें कई नामी हस्तियां भी शामिल हैं। अग्रता ने गाजियाबाद के डीपीएस से पढ़ाई की है। ब्रिटेन के बिजनेस स्कूल से मैनेजमेंट में ग्रेजुएशन किया है। नॉटिंघम ट्रेंट यूनिवर्सिटी से फैशन मार्केटिंग में मास्टर ऑफ आर्ट्स किया है। वह डिजिटल खिड़की नाम की मार्केटिंग एजेंसी में डायरेक्टर हैं। पवित्र एक बिजनेस फैमिली से हैं।

Lilesh Suyal

मेरा नाम Lilesh Suyal है। मैं एक e-Mitra संचालक और न्यूज़ रिपोर्टर हूँ। समाज की सच्ची और निष्पक्ष खबरें लोगों तक पहुँचाना मेरा उद्देश्य है।मैं लंबे समय से ग्रामीण व शहरी समस्याओं, सरकारी योजनाओं, रोजगार, शिक्षा और समाज से जुड़े मुद्दों पर काम कर रहा हूँ। मेरी कोशिश हमेशा यही रहती है कि आम जनता की आवाज़ जिम्मेदारी से सामने लाई जाए और सही जानकारी सही समय पर लोगों तक पहुँचे।मेरे काम के दो मुख्य क्षेत्र हैं:e-Mitra Services – जहाँ मैं आम जनता को सरकारी सेवाएँ और डिजिटल सुविधाएँ उपलब्ध करवाता हूँ।News Reporting – जहाँ मैं ज़मीनी स्तर पर जाकर लोगों की समस्याएँ, मुद्दे और घटनाएँ रिपोर्ट करता हूँ ताकि उन्हें उचित मंच मिले।Ganv Ki Aavaj न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से मेरा मकसद है कि गाँव-गाँव की आवाज़ हर पाठक तक पहुँचे और कोई भी खबर अनसुनी न रहे।

संबंधित खबरें

← पिछली खबर किसानों की समस्याओं पर सांसद जोशी ने की चर्चा... अगली खबर → ग्वालियर के पीठाधीश्वर 3 मार्च को उदयपुर आएंगे...

टिप्पणी करें