उदयपुरमावली

खाम की मादडी नोहरा में एक ही रात में पांच मकानों में चोरी

खाम की मादडी नोहरा में एक ही रात में पांच मकानों में चोरी

उदयपुर निवासी परिवारों के सुने घरों को बनाया निशाना, CCTV में कैद हुए बदमाश

गांव की आवाज न्यूज मावलीl 27 जुलाई 2025- उदयपुर जिले के घासा थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत रख्यावल के राजस्व गांव खाम की मादडी नोहरा में शनिवार रात चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। एक ही रात में पाँच अलग-अलग मकानों में चोरों ने धावा बोला और लाखों रुपये के नकदी व जेवरात चुराकर फरार हो गए। वारदात की पूरी घटना एक मकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

जानकारी के अनुसार शनिवार रात अज्ञात चोरों ने गांव के शंकर सिंह पुत्र प्रेम सिंह राव के मकान से आधा तोला सोने का मादंलिया और करीब 100 ग्राम चांदी के पायजेब की जोड़ी चुराई। इसी प्रकार महेंद्र सिंह पुत्र शंकर सिंह राव, ललित सिंह पुत्र भगवत सिंह राव, बहादुर सिंह पुत्र भान सिंह राव एवं विक्रम सिंह पुत्र प्रेम सिंह राव के मकानों में भी चोरों ने ताले तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। बताया गया है कि ये सभी मकान उस समय खाली थे क्योंकि उनके मालिक उदयपुर में निवासरत हैं। सीसीटीवी फुटेज में 4 से 5 संदिग्ध बदमाश रात में मकानों में प्रवेश करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने सरपंच कान सिंह राव और घासा थाने को जानकारी दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। सीसीटीवी फुटेज को खंगालने के साथ ही ग्रामीणों द्वारा चोरी की रिपोर्ट दर्ज करवाई गई है।

प्रशासक(सरपंच) कान सिंह राव का बयान: “बदमाशों ने सुनसान मकानों को निशाना बनाकर जेवरात और नकदी की चोरी की है। ग्रामीणों को लगभग 4 से 5 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। पुलिस गश्त नहीं होने से बदमाशों के हौसले बुलंद हैं। मैं प्रशासन से मांग करता हूं कि रात्रि गश्त बढ़ाई जाए और शीघ्र चोरों को पकड़ा जाए।”

सीसीटीवी में केद चोर

Lilesh Suyal

मेरा नाम Lilesh Suyal है। मैं एक e-Mitra संचालक और न्यूज़ रिपोर्टर हूँ। समाज की सच्ची और निष्पक्ष खबरें लोगों तक पहुँचाना मेरा उद्देश्य है।मैं लंबे समय से ग्रामीण व शहरी समस्याओं, सरकारी योजनाओं, रोजगार, शिक्षा और समाज से जुड़े मुद्दों पर काम कर रहा हूँ। मेरी कोशिश हमेशा यही रहती है कि आम जनता की आवाज़ जिम्मेदारी से सामने लाई जाए और सही जानकारी सही समय पर लोगों तक पहुँचे।मेरे काम के दो मुख्य क्षेत्र हैं:e-Mitra Services – जहाँ मैं आम जनता को सरकारी सेवाएँ और डिजिटल सुविधाएँ उपलब्ध करवाता हूँ।News Reporting – जहाँ मैं ज़मीनी स्तर पर जाकर लोगों की समस्याएँ, मुद्दे और घटनाएँ रिपोर्ट करता हूँ ताकि उन्हें उचित मंच मिले।Ganv Ki Aavaj न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से मेरा मकसद है कि गाँव-गाँव की आवाज़ हर पाठक तक पहुँचे और कोई भी खबर अनसुनी न रहे।

संबंधित खबरें

← पिछली खबर मावली के सिंदू गांव में सिंग में चोट से तड़प रही लावारिस गाय को अ... अगली खबर → नाथद्वारा पहुंचे स्मृति ईरानी और एकता कपूर, श्रीजी प्रभु के किए द...

टिप्पणी करें