उदयपुरमावली

मांगथला गांव में फिर दिखा पैंथर, दहशत में लोग

मांगथला गांव में फिर दिखा पैंथर, दहशत में लोग

गांव की आवाज न्यूज | घासा। मावली उपखंड के ग्राम पंचायत मागंथला में रविवार रात फिर पैंथर दिखा। देर रात ग्रामीणों ने उसे पंचायत कार्यालय की दीवारों पर घूमते देखा। खबर फैलते ही गांव के कई युवा इकट्ठा हो गए। शोर मचाने पर पैंथर पंचायत भवन के पीछे भाग गया।

गांव में पिछले कुछ दिनों से पैंथर का आतंक बना हुआ है। वह लगातार मवेशियों का शिकार कर रहा था। शनिवार को एक पैंथर सड़क किनारे सीमेंट के पाइप में फंस गया था। वन विभाग की टीम ने उसे ट्रैंक्युलाइज कर उदयपुर भेजा था। अब फिर पैंथर दिखने से ग्रामीणों में डर बना हुआ है।

सरपंच युधिष्ठिर पुरोहित ने बताया कि पैंथर आया था, लेकिन किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ। वन विभाग ने गांव में पिंजरा लगा रखा है।

Lilesh Suyal

मेरा नाम Lilesh Suyal है। मैं एक e-Mitra संचालक और न्यूज़ रिपोर्टर हूँ। समाज की सच्ची और निष्पक्ष खबरें लोगों तक पहुँचाना मेरा उद्देश्य है।मैं लंबे समय से ग्रामीण व शहरी समस्याओं, सरकारी योजनाओं, रोजगार, शिक्षा और समाज से जुड़े मुद्दों पर काम कर रहा हूँ। मेरी कोशिश हमेशा यही रहती है कि आम जनता की आवाज़ जिम्मेदारी से सामने लाई जाए और सही जानकारी सही समय पर लोगों तक पहुँचे।मेरे काम के दो मुख्य क्षेत्र हैं:e-Mitra Services – जहाँ मैं आम जनता को सरकारी सेवाएँ और डिजिटल सुविधाएँ उपलब्ध करवाता हूँ।News Reporting – जहाँ मैं ज़मीनी स्तर पर जाकर लोगों की समस्याएँ, मुद्दे और घटनाएँ रिपोर्ट करता हूँ ताकि उन्हें उचित मंच मिले।Ganv Ki Aavaj न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से मेरा मकसद है कि गाँव-गाँव की आवाज़ हर पाठक तक पहुँचे और कोई भी खबर अनसुनी न रहे।

संबंधित खबरें

← पिछली खबर घासा में कुएं में गिरने से महिला की हुई मौत , पुलिस ने पोस्टमार्ट... अगली खबर → दशा माता का पर्व श्रद्धा और आस्था के साथ मनाया गया...

टिप्पणी करें