मावली

मावली के सिंदू गांव में सिंग में चोट से तड़प रही लावारिस गाय को अस्पताल पहुंचाया

मावली के सिंदू गांव में सिंग में चोट से तड़प रही लावारिस गाय को अस्पताल पहुंचाया

गांव की आवाज न्यूज मावली (लिलेश सुयंल) 27 जुलाई 2025- मावली क्षेत्र कि ग्राम पंचायत सिंदू में एक लावारिस घायल गाय की जान बचाने के लिए गांव के युवाओं ने सराहनीय कार्य किया। जानकारी के अनुसार, गाय के सिंग में चोट लगने से सिंग टूट गया था, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई थी। चार-पांच दिनों से गाय पीड़ा में थी और उसके सिंग में सूजन व कीड़े पड़ने की आशंका से हालत और बिगड़ रही थी। स्थानीय युवाओं जगदीश सुथार, राजुदास वेष्णव, शुभम, श्यामलाल, राकेश और अर्जुन ने मिलकर गाय को सुरक्षित गाड़ी में बैठाकर उदयपुर के पशु चिकित्सालय भेजा, जहां उसका उपचार कराया जा रहा है। गांव के ही समाजसेवी जगदीश सुथार और राजुदास वेष्णव ने बताया कि घायल गाय कई दिन से इधर-उधर भटक रही थी, लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया। युवाओं की इस पहल से जहां एक बेजुबान की जान बची, वहीं यह कार्य ग्रामीण संवेदनशीलता और सेवा-भावना का उदाहरण बन गया।

गांव में युवाओं की इस मानवीय पहल की सराहना हो रही है।

घायल गाय को उपचार के लिए भेजते गांव के युवा

Lilesh Suyal

मेरा नाम Lilesh Suyal है। मैं एक e-Mitra संचालक और न्यूज़ रिपोर्टर हूँ। समाज की सच्ची और निष्पक्ष खबरें लोगों तक पहुँचाना मेरा उद्देश्य है।मैं लंबे समय से ग्रामीण व शहरी समस्याओं, सरकारी योजनाओं, रोजगार, शिक्षा और समाज से जुड़े मुद्दों पर काम कर रहा हूँ। मेरी कोशिश हमेशा यही रहती है कि आम जनता की आवाज़ जिम्मेदारी से सामने लाई जाए और सही जानकारी सही समय पर लोगों तक पहुँचे।मेरे काम के दो मुख्य क्षेत्र हैं:e-Mitra Services – जहाँ मैं आम जनता को सरकारी सेवाएँ और डिजिटल सुविधाएँ उपलब्ध करवाता हूँ।News Reporting – जहाँ मैं ज़मीनी स्तर पर जाकर लोगों की समस्याएँ, मुद्दे और घटनाएँ रिपोर्ट करता हूँ ताकि उन्हें उचित मंच मिले।Ganv Ki Aavaj न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से मेरा मकसद है कि गाँव-गाँव की आवाज़ हर पाठक तक पहुँचे और कोई भी खबर अनसुनी न रहे।

संबंधित खबरें

← पिछली खबर हरियालो राजस्थान अभियान के तहत रख्यावल में पौधारोपण, 10 हजार पौधे... अगली खबर → खाम की मादडी नोहरा में एक ही रात में पांच मकानों में चोरी...

टिप्पणी करें