मावली

दिल्ली ने मुंबई को 9 विकेट से हराया, पॉइंट्स टेबल में टॉप पर

दिल्ली ने मुंबई को 9 विकेट से हराया, पॉइंट्स टेबल में टॉप पर

विमेंस प्रीमियर लीग के 13वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को 9 विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ दिल्ली पॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंच गई। मुंबई दूसरे नंबर पर खिसक गई। दिल्ली की कप्तान मेग लैनिंग ने फिफ्टी लगाई।

एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में शुक्रवार को दिल्ली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। मुंबई ने 9 विकेट खोकर 123 रन बनाए। दिल्ली ने 14.3 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया।

मुंबई ने छठे ओवर में पहला विकेट गंवाया। यस्तिका भाटिया 11 रन बनाकर आउट हुईं। हेली मैथ्यूज 22, नैट सिवर ब्रंट 18, हरमनप्रीत कौर 22, सजीवन साजना 17 और अमीलिया केर 17 रन बनाकर पवेलियन लौटीं। मुंबई की 4 बैटर 6 रन से ज्यादा नहीं बना सकीं।

दिल्ली से जेस जोनासेन और मिन्नु मणि ने 3-3 विकेट लिए। शिखा पांडे और एनाबेल सदरलैंड को 1-1 विकेट मिला। एक बैटर रनआउट हुईं।

124 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली को ओपनर्स ने तेज शुरुआत दिलाई। शेफाली वर्मा और मेग लैनिंग ने 85 रन की साझेदारी की। शेफाली 28 गेंद पर 43 रन बनाकर आउट हुईं। लैनिंग ने 60 रन की नाबाद पारी खेली। जेमिमा रोड्रिग्ज ने 15 रन बनाए।

दिल्ली ने 15वें ओवर में जीत हासिल कर ली। मुंबई से इकलौता विकेट अमनजोत कौर को मिला। इस सीजन में दिल्ली की यह 6 मैचों में चौथी जीत रही। टीम 8 पॉइंट्स के साथ टॉप पर पहुंच गई। मुंबई 5 मैचों में दूसरी हार के बाद 6 पॉइंट्स के साथ दूसरे नंबर पर है। बेंगलुरु तीसरे, यूपी चौथे और गुजरात पांचवें स्थान पर है।

Lilesh Suyal

मेरा नाम Lilesh Suyal है। मैं एक e-Mitra संचालक और न्यूज़ रिपोर्टर हूँ। समाज की सच्ची और निष्पक्ष खबरें लोगों तक पहुँचाना मेरा उद्देश्य है।मैं लंबे समय से ग्रामीण व शहरी समस्याओं, सरकारी योजनाओं, रोजगार, शिक्षा और समाज से जुड़े मुद्दों पर काम कर रहा हूँ। मेरी कोशिश हमेशा यही रहती है कि आम जनता की आवाज़ जिम्मेदारी से सामने लाई जाए और सही जानकारी सही समय पर लोगों तक पहुँचे।मेरे काम के दो मुख्य क्षेत्र हैं:e-Mitra Services – जहाँ मैं आम जनता को सरकारी सेवाएँ और डिजिटल सुविधाएँ उपलब्ध करवाता हूँ।News Reporting – जहाँ मैं ज़मीनी स्तर पर जाकर लोगों की समस्याएँ, मुद्दे और घटनाएँ रिपोर्ट करता हूँ ताकि उन्हें उचित मंच मिले।Ganv Ki Aavaj न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से मेरा मकसद है कि गाँव-गाँव की आवाज़ हर पाठक तक पहुँचे और कोई भी खबर अनसुनी न रहे।

संबंधित खबरें

← पिछली खबर बारिश के कारण ऑस्ट्रेलिया सेमीफाइनल में, अफगानिस्तान की उम्मीदें ... अगली खबर → संगम का जल पहुंचेगा हर जिले में, सफाई अभियान शुरू...

टिप्पणी करें