राजस्थानउदयपुर

गौसेवा को बढ़ावा: नाथद्वारा में 2 करोड़ की गोशाला का भूमि पूजन

गौसेवा को बढ़ावा: नाथद्वारा में 2 करोड़ की गोशाला का भूमि पूजन

गांव की आवाज न्यूज, नाथद्वारा | 09 जुलाई 2025- नाथद्वारा नगर पालिका द्वारा शहर में गौसेवा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से करीब 2 करोड़ रुपए की लागत से नई गोशाला का निर्माण किया जाएगा। मंगलवार को स्थानीय विधायक विश्वराज सिंह मेवाड़ ने फौज मोहल्ला स्थित काइन हाउस परिसर में भूमि पूजन कर इस बहुप्रतीक्षित योजना का शुभारंभ किया।

गोशाला के निर्माण के लिए लगभग 7620 स्क्वायर फीट क्षेत्र चिन्हित किया गया है। भूमि पूजन कार्यक्रम में एसडीएम रक्षा पारीक, पालिका आयुक्त सौरभ कुमार जिंदल, पूर्व भाजपा नगर अध्यक्ष प्रदीप काबरा, नगर अध्यक्ष प्रवीण जोशी, कोठारिया मंडल अध्यक्ष हर दयाल सिंह चौहान सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

गोशाला प्रभारी राजेन्द्र शर्मा ने बताया कि यह गोशाला नगर पालिका के सहयोग से संचालित की जाएगी, जहां गायों की उचित देखभाल की जाएगी। उन्हें भरपूर चारा-पानी के साथ-साथ समय पर चिकित्सा सुविधा भी उपलब्ध करवाई जाएगी, ताकि गोवंश को बेहतर और सुरक्षित माहौल मिल सके।

कार्यक्रम के दौरान विधायक मेवाड़ ने काइन हाउस में बंधी गायों और बछड़ों को हरा चारा और दलिया खिलाया। साथ ही मौके पर मौजूद महिला सफाई कर्मचारियों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और समयबद्ध समाधान का भरोसा दिलाया।

Lilesh Suyal

मेरा नाम Lilesh Suyal है। मैं एक e-Mitra संचालक और न्यूज़ रिपोर्टर हूँ। समाज की सच्ची और निष्पक्ष खबरें लोगों तक पहुँचाना मेरा उद्देश्य है।मैं लंबे समय से ग्रामीण व शहरी समस्याओं, सरकारी योजनाओं, रोजगार, शिक्षा और समाज से जुड़े मुद्दों पर काम कर रहा हूँ। मेरी कोशिश हमेशा यही रहती है कि आम जनता की आवाज़ जिम्मेदारी से सामने लाई जाए और सही जानकारी सही समय पर लोगों तक पहुँचे।मेरे काम के दो मुख्य क्षेत्र हैं:e-Mitra Services – जहाँ मैं आम जनता को सरकारी सेवाएँ और डिजिटल सुविधाएँ उपलब्ध करवाता हूँ।News Reporting – जहाँ मैं ज़मीनी स्तर पर जाकर लोगों की समस्याएँ, मुद्दे और घटनाएँ रिपोर्ट करता हूँ ताकि उन्हें उचित मंच मिले।Ganv Ki Aavaj न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से मेरा मकसद है कि गाँव-गाँव की आवाज़ हर पाठक तक पहुँचे और कोई भी खबर अनसुनी न रहे।

संबंधित खबरें

← पिछली खबर घासा थाना परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प... अगली खबर → एकलौते बेटे को खोया, सांप के डसने से परिवार पर टूटा दुखों का पहाड...

टिप्पणी करें