उदयपुरराजस्थान

एकलौते बेटे को खोया, सांप के डसने से परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

एकलौते बेटे को खोया, सांप के डसने से परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

गांव की आवाज न्यूज चितौड़गढ़| 9 जुलाई 2025- बेगूं के गांव झाड़ोल में मंगलवार को सांप के डसने से 12 साल के करण की मौत हो गई। वह रात को दादा श्रीराम बंजारा और बुआ कृष्णा के साथ कमरे में सो रहा था। देर रात सांप ने उसे डस लिया। चीख सुनकर परिजन जागे। करण बेहोश हो गया था। परिजन उसे तुरंत बेगूं उप जिला अस्पताल ले गए। डॉक्टरों ने एक घंटे तक इलाज किया। हालत में सुधार नहीं हुआ। चित्तौड़गढ़ रेफर करने की तैयारी चल रही थी। इसी दौरान करण ने दम तोड़ दिया। वह सातवीं कक्षा में पढ़ता था। पिता की इकलौती संतान था।

Lilesh Suyal

मेरा नाम Lilesh Suyal है। मैं एक e-Mitra संचालक और न्यूज़ रिपोर्टर हूँ। समाज की सच्ची और निष्पक्ष खबरें लोगों तक पहुँचाना मेरा उद्देश्य है।मैं लंबे समय से ग्रामीण व शहरी समस्याओं, सरकारी योजनाओं, रोजगार, शिक्षा और समाज से जुड़े मुद्दों पर काम कर रहा हूँ। मेरी कोशिश हमेशा यही रहती है कि आम जनता की आवाज़ जिम्मेदारी से सामने लाई जाए और सही जानकारी सही समय पर लोगों तक पहुँचे।मेरे काम के दो मुख्य क्षेत्र हैं:e-Mitra Services – जहाँ मैं आम जनता को सरकारी सेवाएँ और डिजिटल सुविधाएँ उपलब्ध करवाता हूँ।News Reporting – जहाँ मैं ज़मीनी स्तर पर जाकर लोगों की समस्याएँ, मुद्दे और घटनाएँ रिपोर्ट करता हूँ ताकि उन्हें उचित मंच मिले।Ganv Ki Aavaj न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से मेरा मकसद है कि गाँव-गाँव की आवाज़ हर पाठक तक पहुँचे और कोई भी खबर अनसुनी न रहे।

संबंधित खबरें

← पिछली खबर गौसेवा को बढ़ावा: नाथद्वारा में 2 करोड़ की गोशाला का भूमि पूजन... अगली खबर → करणी माता मंदिर की 6 बीघा जमीन से अतिक्रमण हटाने की मांग...

टिप्पणी करें