गांव की आवाज मावली I मावली उपखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत घासा में एसआईआर सर्वे में शत–प्रतिशत कार्य पूरा करने पर बीएलओ का सम्मान किया गया। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय घासा में आयोजित सम्मान समारोह में बूथ संख्या 75 के बीएलओ मकसूद मोहम्मद तथा बूथ संख्या 76 के बीएलओ रूपलाल डांगी को उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया।
दोनों बीएलओ द्वारा एसआईआर सर्वे में 100 प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करने पर पीईईओ तरुणम पठान ने उन्हें उपरणा पहनाकर सम्मानित किया और उनके कार्य की सराहना की।
इस अवसर पर सुपरवाइजर धर्मेश नागदा, जितेंद्र पुरोहित, कल्पना चौधरी, चंदा आमेटा, संतोष लोहार, भगवान सिंह यादव, रमेश चौधरी, पूजा गहलोत सहित कई कार्मिक उपस्थित रहे। समारोह में सभी ने बीएलओ के समर्पण और मेहनत की प्रशंसा की।
घासा: एसआईआर सर्वे में बेहतरीन प्रदर्शन पर बीएलओ को उपरणा पहनाकर सम्मान

