गांव की आवाज मावलीI मावली उपखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत फलीचड़ा स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में नए पदस्थापित प्रधानाचार्या आलोक भारती का शिक्षक संघ पदाधिकारियों एवं विद्यालय स्टाफ द्वारा मेवाड़ी परंपरा के अनुसार गर्मजोशी से स्वागत किया गया। सर्वप्रथम मां सरस्वती की पूजा-अर्चना की गई, जिसके बाद प्रधानाचार्या को कुमकुम तिलक, मेवाड़ी पगड़ी एवं ओढ़ना पहनाकर सम्मानित किया गया।
प्रदेश संरक्षक एवं सलाहकार, पूर्व प्रदेश महामंत्री सुरेश कुमार देशबंधु ने बताया कि विद्यालय का परीक्षा परिणाम पिछले कई वर्षों से शत-प्रतिशत रहा है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि नई प्रधानाचार्या आलोक भारती के नेतृत्व में विद्यालय शिक्षा गुणवत्ता में और प्रगति करेगा।
प्रधानाचार्या आलोक भारती पूर्व में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय टेकरी, उदयपुर में कार्यरत थीं।
कार्यभार ग्रहण करने के बाद प्रधानाचार्या ने PEEO के अधीनस्थ सभी विद्यालयों का आकस्मिक निरीक्षण भी किया।
इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष योगेश कुमार जैन, लाड कुंवर चौहान, उदयलाल सालवी, देवीलाल जाट, फतेहलाल यादव, लीला खटीक, कालूसिंह राजपूत, सुनीता मीणा, प्रीति कौर, राहुल कुमार, सुनील अटल, जोली कुमारी, काजल श्रीमाली, रक्षा वर्मा, महेश चंद्र लूनिया, गुड्डी गर्ग, गोपी बाई वैष्णव सहित समस्त विद्यालय परिवार उपस्थित रहा।
मेवाड़ी पगड़ी से प्रधानाचार्या का हुआ भव्य स्वागत, शिक्षक संघ ने किया अभिनंदन

