मावली

शिक्षक हितों के विभिन्न मुद्दों को लेकर खंड कार्यकारिणी की बैठक आयोजित, 30 को होगी साधारण सभा

शिक्षक हितों के विभिन्न मुद्दों को लेकर खंड कार्यकारिणी की बैठक आयोजित, 30 को होगी साधारण सभा

 

 

शिक्षक हितों के विभिन्न मुद्दों को लेकर खंड कार्यकारिणी की बैठक आयोजित, 30 को होगी साधारण सभा

गांव की आवाज मावली। अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ खंड घासा की खंड कार्यकारिणी की बैठक मानस रिसॉर्ट में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता खंड अध्यक्ष भीम सिंह राव ने की, जबकि संभाग संगठन मंत्री राजेंद्र सिंह सारंगदेवोत मुख्य अतिथि रहे।
​कार्यक्रम में प्रबोधक संघ के जिलाध्यक्ष दिलीप सिंह सारंगदेवोत एवं खंड संगठन मंत्री अर्जुन सिंह चुंडावत विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
​खंड मंत्री राजवीर सिंह ने बताया कि बैठक में आगामी 30 अगस्त को आयोजित होने वाली खंड साधारण सभा की तैयारियों की समीक्षा की गई और आवश्यक जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
​बैठक के दौरान शिक्षक हितों से जुड़े विभिन्न प्रमुख मुद्दों पर गहन मंथन किया गया। इनमें मुख्य रूप से शिक्षकों के पीएल सरेंडर बिल, यात्रा भत्ता (टीए) बिल, कुक-कम-हेल्पर के मानदेय में बढ़ोतरी, तृतीय श्रेणी शिक्षकों के स्थायीकरण आदेश जारी करवाने, तथा तृतीय श्रेणी शिक्षकों की पदोन्नति एवं स्थानांतरण की मांग शामिल रही।
​इस अवसर पर खंड संरक्षक अर्जुन सिंह झाला, कोषाध्यक्ष धर्मेंद्र तेली, जगन्नाथ सिंह चुंडावत, मुकेश पालीवाल, अविनाश रावल, लक्ष्मीलाल गायरी, श्रीकांत उपाध्याय सहित अन्य कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित थे। कार्यक्रम का सफल संचालन खंड मंत्री राजवीर सिंह ने किया।

Lilesh Suyal

मेरा नाम Lilesh Suyal है। मैं एक e-Mitra संचालक और न्यूज़ रिपोर्टर हूँ। समाज की सच्ची और निष्पक्ष खबरें लोगों तक पहुँचाना मेरा उद्देश्य है।मैं लंबे समय से ग्रामीण व शहरी समस्याओं, सरकारी योजनाओं, रोजगार, शिक्षा और समाज से जुड़े मुद्दों पर काम कर रहा हूँ। मेरी कोशिश हमेशा यही रहती है कि आम जनता की आवाज़ जिम्मेदारी से सामने लाई जाए और सही जानकारी सही समय पर लोगों तक पहुँचे।मेरे काम के दो मुख्य क्षेत्र हैं:e-Mitra Services – जहाँ मैं आम जनता को सरकारी सेवाएँ और डिजिटल सुविधाएँ उपलब्ध करवाता हूँ।News Reporting – जहाँ मैं ज़मीनी स्तर पर जाकर लोगों की समस्याएँ, मुद्दे और घटनाएँ रिपोर्ट करता हूँ ताकि उन्हें उचित मंच मिले।Ganv Ki Aavaj न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से मेरा मकसद है कि गाँव-गाँव की आवाज़ हर पाठक तक पहुँचे और कोई भी खबर अनसुनी न रहे।

संबंधित खबरें

← पिछली खबर घासा में डंपर की टक्कर से गोवंश घायल, गौरक्षकों ने तत्परता दिखाकर... अगली खबर → उल्लास और भक्ति के साथ निकली भव्य कांवड़ यात्रा, दांतेश्वर व वैद्...

टिप्पणी करें