उदयपुरमावली

ज्ञापन पर त्वरित कार्रवाई: मावली उपखंड अधिकारी के निर्देश पर लगाई गई आधार मशीन, लोगों ने ली राहत की साँस

ज्ञापन पर त्वरित कार्रवाई: मावली उपखंड अधिकारी के निर्देश पर लगाई गई आधार मशीन, लोगों ने ली राहत की साँस

गांव की आवाज न्युज मावली(लिलेश सुयंल) l मावली में बीते दिनों क्षेत्र के नागरिकों ने आधार नामांकन एवं अपडेट की सुविधा की कमी को लेकर उपखंड अधिकारी रमेश सीरवी को एक ज्ञापन सौंपा था। इस ज्ञापन में आधार मशीन न होने के कारण हो रही परेशानियों का उल्लेख किया गया था। नागरिकों की इस समस्या को उपखंड अधिकारी ने गंभीरता से लेते हुए प्राथमिकता में रखा और तुरंत डिआईटी के प्रोग्रामर नवीन कुमार मीणा को आदेश जारी किए।

आदेशों की अनुपालना में ब्लॉक प्रोग्रामर ने तत्परता दिखाते हुए कम समय में आधार मशीन की व्यवस्था करवाई और उसे निर्धारित स्थान मावली नगरपालिका में स्थापित करवा दिया। इस मशीन के लगने से क्षेत्र के लोगों को अब आधार से जुड़ी सेवाएं जैसे नया आधार बनवाना, अपडेट करवाना आदि सुविधाजनक रूप से प्राप्त हो रही हैं।

स्थानीय लोगों ने प्रशासन की इस संवेदनशील और सक्रिय पहल की सराहना की है। क्षेत्र के लोगों ने कहा, “अब हमें आधार कार्ड के लिए दुर दराज चक्कर नहीं लगाने पडेगा , यहीं पर सारी सेवाएं मिल रही हैं। इससे समय और पैसे दोनों की बचत होगी।”

18 के उपर आयु के भी जल्द शुरू होगा नामांकन केन्द्र
प्रोग्रामर नवीन कुमार मीणा ने के कहा कि मावली में 18 के उपर आयु वालों के लोगों के लिए भी आधार नामांकन केन्द्र खोलने के लिए भी आगे से अनुमति मांग रखी है अनुमति मिलते ही जल्द खोला जायेगा या इसी सेंटर पर यह सर्विस चालु की जाएगी

Lilesh Suyal

मेरा नाम Lilesh Suyal है। मैं एक e-Mitra संचालक और न्यूज़ रिपोर्टर हूँ। समाज की सच्ची और निष्पक्ष खबरें लोगों तक पहुँचाना मेरा उद्देश्य है।मैं लंबे समय से ग्रामीण व शहरी समस्याओं, सरकारी योजनाओं, रोजगार, शिक्षा और समाज से जुड़े मुद्दों पर काम कर रहा हूँ। मेरी कोशिश हमेशा यही रहती है कि आम जनता की आवाज़ जिम्मेदारी से सामने लाई जाए और सही जानकारी सही समय पर लोगों तक पहुँचे।मेरे काम के दो मुख्य क्षेत्र हैं:e-Mitra Services – जहाँ मैं आम जनता को सरकारी सेवाएँ और डिजिटल सुविधाएँ उपलब्ध करवाता हूँ।News Reporting – जहाँ मैं ज़मीनी स्तर पर जाकर लोगों की समस्याएँ, मुद्दे और घटनाएँ रिपोर्ट करता हूँ ताकि उन्हें उचित मंच मिले।Ganv Ki Aavaj न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से मेरा मकसद है कि गाँव-गाँव की आवाज़ हर पाठक तक पहुँचे और कोई भी खबर अनसुनी न रहे।

संबंधित खबरें

← पिछली खबर बाबा साहेब की 134वीं जयंती पर मावली में उमड़ा जनसैलाब... अगली खबर → सरपंच ने राजकीय स्कूल का निरीक्षण कर भोजन-पानी की व्यवस्था देखी...

टिप्पणी करें