मावली

सरपंच ने राजकीय स्कूल का निरीक्षण कर भोजन-पानी की व्यवस्था देखी

गांव की आवाज न्यूज़ मावली ( लिलेश सुयल) l क्षेत्र के महुड़ा पंचायत के सरपंच (प्रशासक) गणपत दास वैष्णव ने बुधवार सुबह राउमावि का निरीक्षण किया। उन्होंने मिड-डे मील, पानी की व्यवस्था और भवन की स्थिति देखी। सरपंच ने कुक हेल्पर से बातचीत की और बनाए जा रहे खाने के बारे में जाना। इंचार्ज किशन लाल मेनारिया को बच्चों को समय पर और नियमानुसार भोजन देने के की बात कही। सरपंच एवं ग्रामीणों ने पीईईओ दीपक कुमार मंत्री द्वारा अपने पिता की स्मृति में स्कूल में बनवाए जा रहे निर्माणाधीन कमरे की सराहना की। विद्यालय स्टाफ ने सरपंच से विद्यालय के लिए नवीन बिल्डिंग बनाने की मांग की।

Lilesh Suyal

मेरा नाम Lilesh Suyal है। मैं एक e-Mitra संचालक और न्यूज़ रिपोर्टर हूँ। समाज की सच्ची और निष्पक्ष खबरें लोगों तक पहुँचाना मेरा उद्देश्य है।मैं लंबे समय से ग्रामीण व शहरी समस्याओं, सरकारी योजनाओं, रोजगार, शिक्षा और समाज से जुड़े मुद्दों पर काम कर रहा हूँ। मेरी कोशिश हमेशा यही रहती है कि आम जनता की आवाज़ जिम्मेदारी से सामने लाई जाए और सही जानकारी सही समय पर लोगों तक पहुँचे।मेरे काम के दो मुख्य क्षेत्र हैं:e-Mitra Services – जहाँ मैं आम जनता को सरकारी सेवाएँ और डिजिटल सुविधाएँ उपलब्ध करवाता हूँ।News Reporting – जहाँ मैं ज़मीनी स्तर पर जाकर लोगों की समस्याएँ, मुद्दे और घटनाएँ रिपोर्ट करता हूँ ताकि उन्हें उचित मंच मिले।Ganv Ki Aavaj न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से मेरा मकसद है कि गाँव-गाँव की आवाज़ हर पाठक तक पहुँचे और कोई भी खबर अनसुनी न रहे।

संबंधित खबरें

← पिछली खबर ज्ञापन पर त्वरित कार्रवाई: मावली उपखंड अधिकारी के निर्देश पर लगाई... अगली खबर → पलाना कला स्कूल में मां सरस्वती की प्राण प्रतिष्ठा, गांव में उमड़...

टिप्पणी करें