मावली

तृतीय श्रेणी शिक्षकों के तबादले की मांग को लेकर ज्ञापन

तृतीय श्रेणी शिक्षकों के तबादले की मांग को लेकर ज्ञापन

गांव की आवाज न्यूज मावली (लिलेश सुंयल) | राजस्थान शिक्षक संघ (अंबेडकर) के संरक्षक और पूर्व प्रदेश महामंत्री सुरेश कुमार देशबंधु के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने शिक्षा मंत्री मदन दिलावर को तृतीय श्रेणी शिक्षकों के स्थानांतरण को लेकर मावली एसडीएम रमेश चंद्र सीरवी को ज्ञापन सौंपा। ब्लॉक अध्यक्ष महेंद्र कुमार बैरवा ने बताया कि कई वर्षों से तृतीय श्रेणी शिक्षकों के स्थानांतरण पर रोक लगी हुई है। इसे तुरंत हटाया जाए। शिक्षकों को उनके गृह जिलों में स्थानांतरित किया जाए। अंतर जिला से अंतर जिला में स्थानांतरण को प्राथमिकता दी जाए। प्रक्रिया पारदर्शिता के नियमों के अनुसार हो।

ज्ञापन में कहा गया कि प्रदेशभर में जिले से जिले और ब्लॉक से ब्लॉक में स्थानांतरण की प्रक्रिया शुरू की जाए। इससे वे शिक्षक जो 15 साल या उससे अधिक समय से अपने गृह जिले से दूर सेवा दे रहे हैं, उन्हें राहत मिलेगी। वे अपने परिवार और बच्चों की जिम्मेदारियां निभा सकेंगे।

इस दौरान प्रदेश शिक्षक नेता सुरेश कुमार देशबंधु, जिला उपाध्यक्ष केशव वर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष महेंद्र कुमार बैरवा, महामंत्री गुलाब वर्मा, सभा अध्यक्ष गौरी शंकर खटीक, कोषाध्यक्ष सोहन लाल बलाई, भूपेन्द्र जाटव, विमल कुमार यादव, सुरेश कुमार जाटव, रामा अवतार रैगर, राजेश कुमार वर्मा, धर्मेन्द्र वर्मा, सीताराम कोली, सुनील महावार, कानाराम चौहान, दिगंबर प्रधान गुर्जर, सत्य नारायण गुर्जर, कैलाश चंद्र, गोविन्द वर्मा, रमेश चंद्र जाट, महावीर गुर्जर, रामूराम जाट, अजय राम जाट, बलराम मीणा, छीतर लाल मीणा, रामराज जी, जेपी जयप्रकाश, गौरा, विनोद कुमार, रामराज सहित कई शिक्षक मौजूद रहे।

Lilesh Suyal

मेरा नाम Lilesh Suyal है। मैं एक e-Mitra संचालक और न्यूज़ रिपोर्टर हूँ। समाज की सच्ची और निष्पक्ष खबरें लोगों तक पहुँचाना मेरा उद्देश्य है।मैं लंबे समय से ग्रामीण व शहरी समस्याओं, सरकारी योजनाओं, रोजगार, शिक्षा और समाज से जुड़े मुद्दों पर काम कर रहा हूँ। मेरी कोशिश हमेशा यही रहती है कि आम जनता की आवाज़ जिम्मेदारी से सामने लाई जाए और सही जानकारी सही समय पर लोगों तक पहुँचे।मेरे काम के दो मुख्य क्षेत्र हैं:e-Mitra Services – जहाँ मैं आम जनता को सरकारी सेवाएँ और डिजिटल सुविधाएँ उपलब्ध करवाता हूँ।News Reporting – जहाँ मैं ज़मीनी स्तर पर जाकर लोगों की समस्याएँ, मुद्दे और घटनाएँ रिपोर्ट करता हूँ ताकि उन्हें उचित मंच मिले।Ganv Ki Aavaj न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से मेरा मकसद है कि गाँव-गाँव की आवाज़ हर पाठक तक पहुँचे और कोई भी खबर अनसुनी न रहे।

संबंधित खबरें

← पिछली खबर पलाना कला स्कूल में मां सरस्वती की प्राण प्रतिष्ठा, गांव में उमड़... अगली खबर → मावली के सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग के अधिकारी ने किया ईम...

टिप्पणी करें