मावली

तीन दशक से कच्ची सड़क, ग्रामीणों ने दिया ज्ञापन

तीन दशक से कच्ची सड़क, ग्रामीणों ने दिया ज्ञापन

दिनेश वैष्णव घासा | उदयपुर जिले के मावली उपखंड में घासा तहसील मुख्यालय से रख्यावल पंचायत तक तीन किलोमीटर सड़क अब तक कच्ची है। ग्रामीणों ने शुक्रवार को सार्वजनिक निर्माण मंत्री दिया कुमारी और मंजू बाघमार के नाम मावली तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा।

किंग सेना मातृभूमि धर्म संघ के ग्रामीणों ने कहा कि इस सड़क के बनने से 35 से ज्यादा गांवों को फायदा मिलेगा। पैर में फ्रैक्चर के बावजूद ज्ञापन देने पहुंचे बज्जाराम डांगी ने बताया कि घासा पंचायत के बापेर गांव से रख्यावल पंचायत के तुर्किया गांव तक तीन किलोमीटर सड़क बीते तीन दशक से कच्ची है।

रख्यावल के उपसरपंच प्रतिनिधि बाबूलाल डांगी और पूर्व उपसरपंच उदयलाल डांगी ने बताया कि उदयपुर से वाया गुडली, चंदेसरा, बिजनवास, तुरकिया होते हुए घासा तहसील मुख्यालय और आगे राजसमंद जिले तक जाने के लिए यह मुख्य सड़क थी। अधिकतर हिस्से में पक्की सड़क बन चुकी है, लेकिन रख्यावल के तुरकिया गांव से घासा तहसील के बापेर गांव तक तीन किलोमीटर सड़क अब भी कच्ची है। इससे 35 से ज्यादा गांवों के लोगों को पांच किलोमीटर अतिरिक्त सफर करना पड़ता है।

नारू भील ने बताया कि मुख्य मार्ग होने के कारण ग्रामीण अब भी इसी रास्ते का उपयोग करते हैं। बारिश में महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों को भारी परेशानी होती है।

इन गांवों को होगा फायदा

रख्यावल, तुरकिया, विठोली, खाम की मादड़ी, बिजनवास, छापरा, बिकरणी, मोड़ी मंगरी, गंदोली, नूऊवा, खादरा, खादरा वाड़ा, राय जी का गुड़ा, चंदेसरा, झंझेला, भैंसड़ा कला, भैंसड़ा खुर्द, लाडियों का खेड़ा, गुडली, मांगथला, माणकावास, खरवड़ों का गुड़ा, भील बस्ती हिरण मंगरिया, राजसमंद के विलावास, नेता का गुड़ा, धोली मंगरी, घासा खेड़ी, काला पाड़ा, सिंदु, मांडुथल, महुड़ा, पलाना खुर्द, पलाना कला समेत अन्य गांवों के लोगों को राहत मिलेगी।

ज्ञापन देने वालों में बज्जाराम डांगी, अमरचंद डांगी, बाबूलाल डांगी, उदयलाल डांगी, ऊंकार डांगी, नारू भील, राजमल भील, चुन्ना भील, शंकर भील, देवीलाल, भंवरलाल भील, मांगीलाल भील, कन्हैयालाल भील, रामलाल डांगी, दुर्गाशंकर, गणेश भील, मांगीलाल सुथार, चुन्नीलाल डांगी, अर्जुन सुथार, डूंगर सिंह राव, चंदा गुर्जर, रानी जाट, प्रकाश सालवी, प्रकाश डांगी, संजू गुर्जर, घनेन्द्र सिंह सरोहा सहित कई ग्रामीण शामिल थे

Lilesh Suyal

मेरा नाम Lilesh Suyal है। मैं एक e-Mitra संचालक और न्यूज़ रिपोर्टर हूँ। समाज की सच्ची और निष्पक्ष खबरें लोगों तक पहुँचाना मेरा उद्देश्य है।मैं लंबे समय से ग्रामीण व शहरी समस्याओं, सरकारी योजनाओं, रोजगार, शिक्षा और समाज से जुड़े मुद्दों पर काम कर रहा हूँ। मेरी कोशिश हमेशा यही रहती है कि आम जनता की आवाज़ जिम्मेदारी से सामने लाई जाए और सही जानकारी सही समय पर लोगों तक पहुँचे।मेरे काम के दो मुख्य क्षेत्र हैं:e-Mitra Services – जहाँ मैं आम जनता को सरकारी सेवाएँ और डिजिटल सुविधाएँ उपलब्ध करवाता हूँ।News Reporting – जहाँ मैं ज़मीनी स्तर पर जाकर लोगों की समस्याएँ, मुद्दे और घटनाएँ रिपोर्ट करता हूँ ताकि उन्हें उचित मंच मिले।Ganv Ki Aavaj न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से मेरा मकसद है कि गाँव-गाँव की आवाज़ हर पाठक तक पहुँचे और कोई भी खबर अनसुनी न रहे।

संबंधित खबरें

← पिछली खबर राजसमंद के स्कूल में छात्रों ने किया मातृ-पितृ पूजन... अगली खबर → सांवलियाजी मंदिर में 58 किलो से ज्यादा अफीम जब्त...

टिप्पणी करें