उदयपुर

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष बने मदन राठौड़, कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष बने मदन राठौड़, कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

गांव की आवाज न्यूज नेटवर्क चितौड़गढ़ | भाजपा संगठन चुनाव में मदन राठौड़ को प्रदेशाध्यक्ष चुना गया। सांसद सीपी जोशी और जिलाध्यक्ष रतनलाल गाडरी ने निर्वाचन कार्यक्रम में भाग लिया। जोशी ने राठौड़ का मुंह मीठा कराकर स्वागत किया। उन्होंने कहा कि राठौड़ की नेतृत्व क्षमता और समर्पण से संगठन नई ऊंचाइयों पर पहुंचेगा।

इस दौरान जोशी के राष्ट्रीय परिषद सदस्य बनने और राठौड़ के प्रदेशाध्यक्ष बनने पर पदाधिकारियों ने एक-दूसरे का मुंह मीठा कराकर खुशी जताई। जिला मीडिया प्रभारी मनोज पारीक ने कहा कि जोशी के राष्ट्रीय परिषद सदस्य बनने से मेवाड़ में भाजपा और मजबूत होगी।

पूर्व मंत्री श्रीचंद कृपलानी, जिलाध्यक्ष रतनलाल गाडरी, सहकारिता मंत्री गौतम दक, विधायक अर्जुनलाल जीनगर, चंद्रभानसिंह आक्या, सुरेश धाकड़, जिला प्रमुख गब्बर सिंह अहीर, पूर्व जिलाध्यक्ष मिठूलाल जाट, देवीसिंह राणावत, रघु शर्मा, कार्यक्रम प्रवास प्रभारी श्रवणसिंह राव, अनिल सिसोदिया, पूर्व विधायक अशोक नवलखा, बद्रीलाल जाट, रणजीतसिंह भाटी, मीडिया संभाग प्रभारी सुधीर जैन, डुंगरपुर प्रभारी कमलेश पुरोहित, उदयपुर देहात प्रभारी आई एम सेठिया, राजसमंद सह प्रभारी हर्षवर्धन सिंह रूद, हरीश ईनानी, पूर्व जिला प्रमुख भूपेंद्रसिंह बडोली, गोटूलाल सुथार, एमडी शेख, सुरेश गाडरी, वीणा दशोरा, भागीरथ चंदेल सहित मंडल अध्यक्षों और पदाधिकारियों ने खुशी जताई।

Lilesh Suyal

मेरा नाम Lilesh Suyal है। मैं एक e-Mitra संचालक और न्यूज़ रिपोर्टर हूँ। समाज की सच्ची और निष्पक्ष खबरें लोगों तक पहुँचाना मेरा उद्देश्य है।मैं लंबे समय से ग्रामीण व शहरी समस्याओं, सरकारी योजनाओं, रोजगार, शिक्षा और समाज से जुड़े मुद्दों पर काम कर रहा हूँ। मेरी कोशिश हमेशा यही रहती है कि आम जनता की आवाज़ जिम्मेदारी से सामने लाई जाए और सही जानकारी सही समय पर लोगों तक पहुँचे।मेरे काम के दो मुख्य क्षेत्र हैं:e-Mitra Services – जहाँ मैं आम जनता को सरकारी सेवाएँ और डिजिटल सुविधाएँ उपलब्ध करवाता हूँ।News Reporting – जहाँ मैं ज़मीनी स्तर पर जाकर लोगों की समस्याएँ, मुद्दे और घटनाएँ रिपोर्ट करता हूँ ताकि उन्हें उचित मंच मिले।Ganv Ki Aavaj न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से मेरा मकसद है कि गाँव-गाँव की आवाज़ हर पाठक तक पहुँचे और कोई भी खबर अनसुनी न रहे।

संबंधित खबरें

← पिछली खबर झालावाड़ में 150 फीट गहरे बोरवेल में गिरा बच्चा... अगली खबर → थामला में वार्षिकोत्सव और भामाशाह सम्मान समारोह आयोजित...

टिप्पणी करें