उदयपुर

नाथद्वारा पहुंचे अरुणाचल के गृह मंत्री, श्रीनाथजी के किए दर्शन

नाथद्वारा पहुंचे अरुणाचल के गृह मंत्री, श्रीनाथजी के किए दर्शन

गांव की आवाज न्यूज नाथद्वारा। अरुणाचल प्रदेश के गृह मंत्री मामा नातुंग बुधवार सुबह नाथद्वारा पहुंचे। श्रीनाथजी प्रभु के ग्वाल झांकी दर्शन किए। मंदिर परंपरा अनुसार सुधाकर शास्त्री ने उपरना ओढ़ाकर और श्रीजी का प्रसाद भेंट कर उनका स्वागत किया।

उन्होंने मेवाड़ वासियों को अरुणाचल प्रदेश आने का न्योता दिया। अखिल भारतीय राज्य मंत्रियों के सम्मेलन में भाग लेने उदयपुर पहुंचे गृह मंत्री ने जल विजन 2047 पर चर्चा की। कहा, यह भारत को 2047 तक जल-सुरक्षित और विकसित बनाने के प्रधानमंत्री के दृष्टिकोण को पूरा करने में मदद करेगा। इसका उद्देश्य सभी नागरिकों को सुरक्षित और पर्याप्त पानी उपलब्ध कराना है।

सम्मेलन में जल प्रशासन को मजबूत करने, जल भंडारण और आपूर्ति बढ़ाने, सिंचाई और अन्य उपयोगों पर ध्यान देने और एकीकृत नदी व तटीय प्रबंधन पर चर्चा हुई। नातुंग ने भगवान श्रीकृष्ण और रुक्मणि विवाह का जिक्र करते हुए कहा, श्रीकृष्ण का विवाह अरुणाचल प्रदेश के भीष्मक नगर की राजकुमारी रुक्मणि से हुआ था। इसलिए कृष्ण नगरी नाथद्वारा, मेवाड़ और द्वारिका के वासियों से अपील करूंगा कि एक बार भीष्मक नगर जरूर आएं।

नाथद्वारा पहुंचने पर सीआई मोहनसिंह, शिला चौधरी और तहसीलदार भानुप्रताप सिंह ने उनकी अगवानी की। दर्शन के बाद नातुंग विश्व की सबसे ऊंची शिव प्रतिमा विश्वास स्वरूपम देखने पहुंचे। इसके बाद एकलिंगजी के दर्शन के लिए रवाना हुए।

Lilesh Suyal

मेरा नाम Lilesh Suyal है। मैं एक e-Mitra संचालक और न्यूज़ रिपोर्टर हूँ। समाज की सच्ची और निष्पक्ष खबरें लोगों तक पहुँचाना मेरा उद्देश्य है।मैं लंबे समय से ग्रामीण व शहरी समस्याओं, सरकारी योजनाओं, रोजगार, शिक्षा और समाज से जुड़े मुद्दों पर काम कर रहा हूँ। मेरी कोशिश हमेशा यही रहती है कि आम जनता की आवाज़ जिम्मेदारी से सामने लाई जाए और सही जानकारी सही समय पर लोगों तक पहुँचे।मेरे काम के दो मुख्य क्षेत्र हैं:e-Mitra Services – जहाँ मैं आम जनता को सरकारी सेवाएँ और डिजिटल सुविधाएँ उपलब्ध करवाता हूँ।News Reporting – जहाँ मैं ज़मीनी स्तर पर जाकर लोगों की समस्याएँ, मुद्दे और घटनाएँ रिपोर्ट करता हूँ ताकि उन्हें उचित मंच मिले।Ganv Ki Aavaj न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से मेरा मकसद है कि गाँव-गाँव की आवाज़ हर पाठक तक पहुँचे और कोई भी खबर अनसुनी न रहे।

संबंधित खबरें

← पिछली खबर सीएम से मिले नरेश मीणा के माता-पिता, आंदोलन स्थगित... अगली खबर → राजसमंद में 22 फरवरी से चलेगा 'माय हॉस्पिटल, क्लीन हॉस्पिटल' अभिय...

टिप्पणी करें