मावली

पलाना कलां बालिका विद्यालय को मिला साउंड सिस्टम, भामाशाह का सम्मान

पलाना कलां बालिका विद्यालय को मिला साउंड सिस्टम, भामाशाह का सम्मान

गांव की आवाज न्यूज लिलेश सुयंल | मावली क्षेत्र के राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, पलाना कलां में मंगलवार को भामाशाह पुरण मल खटीक ने साउंड सिस्टम भेंट किया। विद्यालय प्रशासन ने उपरना पहनाकर उनका सम्मान किया और आभार जताया।

इस मौके पर अध्यापिका वंदना कुमारी, कमला भील, सुहानी कुमारी, अध्यापक सोहिल खान, मनोहर मीणा, दिनेश नागर सहित गांव के मनोहर लाल दुग्गड़ और राजेश दुग्गड़ मौजूद रहे।

अध्यापिका वंदना कुमारी ने बताया कि भामाशाह ने 26 जनवरी को साउंड सिस्टम देने की घोषणा की थी। मंगलवार को इसे स्कूल को सौंपा गया। इससे संगीत के माध्यम से छात्राओं के जीवन कौशल विकसित करने में मदद मिलेगी। उनके बेहतर भविष्य का निर्माण होगा।

Lilesh Suyal

मेरा नाम Lilesh Suyal है। मैं एक e-Mitra संचालक और न्यूज़ रिपोर्टर हूँ। समाज की सच्ची और निष्पक्ष खबरें लोगों तक पहुँचाना मेरा उद्देश्य है।मैं लंबे समय से ग्रामीण व शहरी समस्याओं, सरकारी योजनाओं, रोजगार, शिक्षा और समाज से जुड़े मुद्दों पर काम कर रहा हूँ। मेरी कोशिश हमेशा यही रहती है कि आम जनता की आवाज़ जिम्मेदारी से सामने लाई जाए और सही जानकारी सही समय पर लोगों तक पहुँचे।मेरे काम के दो मुख्य क्षेत्र हैं:e-Mitra Services – जहाँ मैं आम जनता को सरकारी सेवाएँ और डिजिटल सुविधाएँ उपलब्ध करवाता हूँ।News Reporting – जहाँ मैं ज़मीनी स्तर पर जाकर लोगों की समस्याएँ, मुद्दे और घटनाएँ रिपोर्ट करता हूँ ताकि उन्हें उचित मंच मिले।Ganv Ki Aavaj न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से मेरा मकसद है कि गाँव-गाँव की आवाज़ हर पाठक तक पहुँचे और कोई भी खबर अनसुनी न रहे।

संबंधित खबरें

← पिछली खबर खेमली में सामाजिक अंकेक्षण ग्रामसभा आयोजित... अगली खबर → रेखा गुप्ता दिल्ली की नौवीं मुख्यमंत्री होंगी...

टिप्पणी करें