गांव की आवाज न्यूज मावली (लिलेश सुंयल) l 23 मई 2025 मावली-उदयपुर रोड स्थित AU फाइनेंस की गली में शुक्रवार को लगभग 8 फीट लंबा धामण साँप निकलने से मोहल्ले में हड़कंप मच गया। इतने बड़े साँप को देखकर आसपास के लोग घबराकर मौके पर एकत्र हो गए। स्थानीय निवासी अक्षय गर्ग ने तुरंत सर्प मित्र कमलेश सुथार को सूचना दी। सूचना मिलते ही सुथार मौके पर पहुँचे और धामण प्रजाति के साँप को सुरक्षित रेस्क्यू कर पास के जंगल में छोड़ दिया। कमलेश सुथार ने बताया कि धामण एक निरविषैला (बीना जहर वाला) साँप है, जो इंसानों के लिए नुकसानदायक नहीं होता।
8 फीट लंबा धामण साँप निकला, मोहल्ले में मचा हड़कंप
Lilesh Suyal
23 May 2025
23 May 2025
0

Lilesh Suyal
मेरा नाम Lilesh Suyal है। मैं एक e-Mitra संचालक और न्यूज़ रिपोर्टर हूँ। समाज की सच्ची और निष्पक्ष खबरें लोगों तक पहुँचाना मेरा उद्देश्य है।मैं लंबे समय से ग्रामीण व शहरी समस्याओं, सरकारी योजनाओं, रोजगार, शिक्षा और समाज से जुड़े मुद्दों पर काम कर रहा हूँ। मेरी कोशिश हमेशा यही रहती है कि आम जनता की आवाज़ जिम्मेदारी से सामने लाई जाए और सही जानकारी सही समय पर लोगों तक पहुँचे।मेरे काम के दो मुख्य क्षेत्र हैं:e-Mitra Services – जहाँ मैं आम जनता को सरकारी सेवाएँ और डिजिटल सुविधाएँ उपलब्ध करवाता हूँ।News Reporting – जहाँ मैं ज़मीनी स्तर पर जाकर लोगों की समस्याएँ, मुद्दे और घटनाएँ रिपोर्ट करता हूँ ताकि उन्हें उचित मंच मिले।Ganv Ki Aavaj न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से मेरा मकसद है कि गाँव-गाँव की आवाज़ हर पाठक तक पहुँचे और कोई भी खबर अनसुनी न रहे।
