मावली

पलाना कलां: श्री चारभुजा मंदिर में 16 से 18 मई तक ध्वजादंड महोत्सव, भक्तिमय आयोजन की तैयारियां पूर्ण

पलाना कलां: श्री चारभुजा मंदिर में 16 से 18 मई तक ध्वजादंड महोत्सव, भक्तिमय आयोजन की तैयारियां पूर्ण

गांव की आवाज न्युज मावली(लिलेश सुंयल) मावली क्षेत्र के पलाना कलां के श्री चारभुजा मंदिर में 16 से 18 मई तक तीन दिवसीय कलश स्थापना और ध्वजादंड महोत्सव की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। इस आयोजन में धार्मिक अनुष्ठान, भक्ति संगीत, प्रवचन और प्रसाद वितरण होगा। महोत्सव से पहले मंदिर को रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया गया है और बस स्टैंड के मुख्य प्रवेश द्वार को भी सुसज्जित किया गया है।

महोत्सव की शुरुआत 16 मई को कलश यात्रा से होगी, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु भाग लेंगे। यह यात्रा गांव के प्रमुख मार्गों से होते हुए मंदिर परिसर तक पहुंचेगी। इसके बाद गणपति स्थापना, पूजन और अभिषेक का आयोजन होगा।

17 मई को हवन किया जाएगा और शाम को भजन संध्या और प्रवचन होंगे। भजन संध्या में भजन गायक प्रकाश जाट और उनके साथी कलाकार भक्ति संगीत प्रस्तुत करेंगे।

18 मई को महोत्सव के मुख्य कार्यक्रम होंगे, जिसमें पूर्णाहुति, कलश स्थापना और ध्वजा आरोहण शामिल हैं। मंदिर के पुजारी विशेष पूजा-अर्चना करेंगे और नई ध्वजा फहराई जाएगी। इसके बाद प्रसाद वितरण किया जाएगा।

मंदिर व्यवस्थापक समिति ने बताया कि सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। गुरुवार को चारभुजा मंदिर परिसर में व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया। मौसम को देखते हुए बरसाती टेंट भी लगाए गए हैं। समिति ने बताया कि महोत्सव में हजारों ग्रामवासी और श्रद्धालु शामिल होने की संभावना है

Lilesh Suyal

मेरा नाम Lilesh Suyal है। मैं एक e-Mitra संचालक और न्यूज़ रिपोर्टर हूँ। समाज की सच्ची और निष्पक्ष खबरें लोगों तक पहुँचाना मेरा उद्देश्य है।मैं लंबे समय से ग्रामीण व शहरी समस्याओं, सरकारी योजनाओं, रोजगार, शिक्षा और समाज से जुड़े मुद्दों पर काम कर रहा हूँ। मेरी कोशिश हमेशा यही रहती है कि आम जनता की आवाज़ जिम्मेदारी से सामने लाई जाए और सही जानकारी सही समय पर लोगों तक पहुँचे।मेरे काम के दो मुख्य क्षेत्र हैं:e-Mitra Services – जहाँ मैं आम जनता को सरकारी सेवाएँ और डिजिटल सुविधाएँ उपलब्ध करवाता हूँ।News Reporting – जहाँ मैं ज़मीनी स्तर पर जाकर लोगों की समस्याएँ, मुद्दे और घटनाएँ रिपोर्ट करता हूँ ताकि उन्हें उचित मंच मिले।Ganv Ki Aavaj न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से मेरा मकसद है कि गाँव-गाँव की आवाज़ हर पाठक तक पहुँचे और कोई भी खबर अनसुनी न रहे।

संबंधित खबरें

← पिछली खबर पलाना कलां में श्री चारभुजा मंदिर में तीन दिवसीय कलश स्थापना और ध... अगली खबर → पलाना कलां: श्री चारभुजा मंदिर में तीन दिवसीय महोत्सव, सूरजकुंड स...

टिप्पणी करें