उदयपुरमावली

पलाना कलां: श्री चारभुजा मंदिर में तीन दिवसीय महोत्सव, सूरजकुंड से पहुंचे अवधेशानंद जी महाराज, हवन में 35 जोड़ों ने दी आहुति

पलाना कलां: श्री चारभुजा मंदिर में तीन दिवसीय महोत्सव, सूरजकुंड से पहुंचे अवधेशानंद जी महाराज, हवन में 35 जोड़ों ने दी आहुति

गांव की आवाज मावली (लिलेश सुंयल) l मावली क्षेत्र के पलाना कलां स्थित श्री चारभुजा मंदिर में तीन दिवसीय कलश स्थापना और ध्वजादंड महोत्सव का शुभारंभ शुक्रवार को भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। मंदिर परिसर में आयोजित इस धार्मिक आयोजन में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी।

शनिवार को महोत्सव के दूसरे दिन वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच हवन का आयोजन हुआ, जिसमें 35 जोड़ों ने विधि-विधान के साथ आहुति दी। हवन का कार्यक्रम सुबह 9 बजे शुरू होकर शाम तक चला

रविवार को महोत्सव के अंतिम दिन विशेष पूजा-अर्चना के साथ पूर्णाहुति, कलश स्थापना और ध्वजादंड आरोहण किया जाएगा। मंदिर के पुजारी विशेष पूजा करेंगे और नई ध्वजा फहराई जाएगी। इसके बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण किया जाएगा।

श्री चारभुजा मंदिर में इस तीन दिवसीय धार्मिक आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह देखने को मिल रहा है।

शनिवार को सूरजकुंड अवधेशानंद जी महाराज भी पलाना कलां चारभुजा मंदिर पहुंचे गाव वासियों ने उनका भव्य स्वागत किया जिसके बाद उन्होंने श्री चारभुजा जी दर्शन किए इस दौरान सैकड़ों कि संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Lilesh Suyal

मेरा नाम Lilesh Suyal है। मैं एक e-Mitra संचालक और न्यूज़ रिपोर्टर हूँ। समाज की सच्ची और निष्पक्ष खबरें लोगों तक पहुँचाना मेरा उद्देश्य है।मैं लंबे समय से ग्रामीण व शहरी समस्याओं, सरकारी योजनाओं, रोजगार, शिक्षा और समाज से जुड़े मुद्दों पर काम कर रहा हूँ। मेरी कोशिश हमेशा यही रहती है कि आम जनता की आवाज़ जिम्मेदारी से सामने लाई जाए और सही जानकारी सही समय पर लोगों तक पहुँचे।मेरे काम के दो मुख्य क्षेत्र हैं:e-Mitra Services – जहाँ मैं आम जनता को सरकारी सेवाएँ और डिजिटल सुविधाएँ उपलब्ध करवाता हूँ।News Reporting – जहाँ मैं ज़मीनी स्तर पर जाकर लोगों की समस्याएँ, मुद्दे और घटनाएँ रिपोर्ट करता हूँ ताकि उन्हें उचित मंच मिले।Ganv Ki Aavaj न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से मेरा मकसद है कि गाँव-गाँव की आवाज़ हर पाठक तक पहुँचे और कोई भी खबर अनसुनी न रहे।

संबंधित खबरें

← पिछली खबर पलाना कलां: श्री चारभुजा मंदिर में 16 से 18 मई तक ध्वजादंड महोत्स... अगली खबर → घासा में भव्य शौर्य तिरंगा रैली एवं सिंदूर यात्रा संपन्न...

टिप्पणी करें