उदयपुरमावली

पैंथर ने बकरी का शिकार किया, ग्रामीणों में दहशत

पैंथर ने बकरी का शिकार किया, ग्रामीणों में दहशत

गांव की आवाज न्यूज मावली (लिलेश सुयंल) | पलाना कला के माराज की कुई बस्ती में पैंथर ने एक बकरी को मार डाला। तथा दूसरी को घायल कर दिया। गाँव के उदयलाल गायरी ने बताया कि उसके भाई खेमराज गायरी के घर के आंगन में आठ पशु बंधे थे। रात करीब दो बजे पैंथर आया। एक बकरी को घायल किया। दूसरी को 400 मीटर दूर ले जाकर मार डाला।

पशुओं की हलचल सुनकर खेमराज की पत्नी शुशिला बाहर निकली। देखा कि एक बकरी गायब थी और दूसरी घायल थी। उन्होंने तुरंत पड़ोसियों को सूचना दी। पड़ोसियों ने अन्य पशुओं की सुरक्षा के लिए रातभर पहरा दिया। सुबह पशु चिकित्सक तरुण सेन मौके पर पहुंचे। घायल बकरी का इलाज किया। शिकार हुए पशु का मौका पर्चा बनाया।

सूचना पर मावली वन विभाग के राजु सिंह और कल्पेश कुमार पहुंचे। ग्रामीणों से जानकारी ली। पैंथर के पदचिह्नों को मोबाइल कैमरे में कैद किया। लोगों से सतर्क रहने की अपील की। मौके पर उपसरपंच पारस खटीक, मनोहर सिंह, जगदीश जाट, कैलाश सुयल और महेंद्र जाट ने पिंजरा लगाने की मांग की।

मनोहर सिंह ने बताया कि पैंथर लगातार क्षेत्र में नजर आ रहा है। पहले भी पिंजरा लगाने की मांग की गई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। गर्मी में ग्रामीण बाहर सोते हैं। ऐसे में पैंथर के हमले से लोग डरे हुए हैं।

Lilesh Suyal

मेरा नाम Lilesh Suyal है। मैं एक e-Mitra संचालक और न्यूज़ रिपोर्टर हूँ। समाज की सच्ची और निष्पक्ष खबरें लोगों तक पहुँचाना मेरा उद्देश्य है।मैं लंबे समय से ग्रामीण व शहरी समस्याओं, सरकारी योजनाओं, रोजगार, शिक्षा और समाज से जुड़े मुद्दों पर काम कर रहा हूँ। मेरी कोशिश हमेशा यही रहती है कि आम जनता की आवाज़ जिम्मेदारी से सामने लाई जाए और सही जानकारी सही समय पर लोगों तक पहुँचे।मेरे काम के दो मुख्य क्षेत्र हैं:e-Mitra Services – जहाँ मैं आम जनता को सरकारी सेवाएँ और डिजिटल सुविधाएँ उपलब्ध करवाता हूँ।News Reporting – जहाँ मैं ज़मीनी स्तर पर जाकर लोगों की समस्याएँ, मुद्दे और घटनाएँ रिपोर्ट करता हूँ ताकि उन्हें उचित मंच मिले।Ganv Ki Aavaj न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से मेरा मकसद है कि गाँव-गाँव की आवाज़ हर पाठक तक पहुँचे और कोई भी खबर अनसुनी न रहे।

संबंधित खबरें

← पिछली खबर दशा माता का पर्व श्रद्धा और आस्था के साथ मनाया गया... अगली खबर → फलीचडा प्रधानाचार्य संजय बडाला की विदाई पर छलके आंसू...

टिप्पणी करें