मावली

हर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगा वाहन रैली का आयोजन, देशभक्ति से गूंजे मार्ग

हर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगा वाहन रैली का आयोजन, देशभक्ति से गूंजे मार्ग

गांव की आवाज न्यूज मावली (लिलेश सुयंल) ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत मावली के घासा – पलाना कलां से गुरुवार को एक भव्य तिरंगा वाहन रैली का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। यह रैली दोपहर 3 बजे घासा से पलाना कलां, मावली धूणी चौराहा, फतहनगर मुख्य बाजार होते हुए राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, सनवाड़ तक निकाली गई।

रैली का शुभारंभ देशभक्ति गीतों और नारों के साथ हुआ, जिसमें कई लोगों ने भाग लिया। हाथों में तिरंगा लिए लोगों ने पूरे मार्ग को देशभक्ति के रंग में रंग दिया।

कार्यक्रम के दौरान मार्ग में जगह-जगह लोगों ने रैली का स्वागत किया और भारत माता की जय के नारों से वातावरण को गुंजायमान कर दिया। इस दोरान घासा भाजपा मंडल के कई कार्यकर्ता उपस्थित थे

Lilesh Suyal

मेरा नाम Lilesh Suyal है। मैं एक e-Mitra संचालक और न्यूज़ रिपोर्टर हूँ। समाज की सच्ची और निष्पक्ष खबरें लोगों तक पहुँचाना मेरा उद्देश्य है।मैं लंबे समय से ग्रामीण व शहरी समस्याओं, सरकारी योजनाओं, रोजगार, शिक्षा और समाज से जुड़े मुद्दों पर काम कर रहा हूँ। मेरी कोशिश हमेशा यही रहती है कि आम जनता की आवाज़ जिम्मेदारी से सामने लाई जाए और सही जानकारी सही समय पर लोगों तक पहुँचे।मेरे काम के दो मुख्य क्षेत्र हैं:e-Mitra Services – जहाँ मैं आम जनता को सरकारी सेवाएँ और डिजिटल सुविधाएँ उपलब्ध करवाता हूँ।News Reporting – जहाँ मैं ज़मीनी स्तर पर जाकर लोगों की समस्याएँ, मुद्दे और घटनाएँ रिपोर्ट करता हूँ ताकि उन्हें उचित मंच मिले।Ganv Ki Aavaj न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से मेरा मकसद है कि गाँव-गाँव की आवाज़ हर पाठक तक पहुँचे और कोई भी खबर अनसुनी न रहे।

संबंधित खबरें

← पिछली खबर विठोली गांव में भगवान इंद्रदेव की विशेष पूजा, अच्छी बारिश के लिए ... अगली खबर → घासा सहित आस पास के क्षेत्र में 79वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास ...

टिप्पणी करें