मावली

प्राथमिक विद्यालय संस्था प्रधान वॉकपीठ कार्यकारिणी के चुनाव सम्पन्न, नरेश आमेटा अध्यक्ष और गेहरी लाल डांगी सचिव निर्वाचित

प्राथमिक विद्यालय संस्था प्रधान वॉकपीठ कार्यकारिणी के चुनाव सम्पन्न, नरेश आमेटा अध्यक्ष और गेहरी लाल डांगी सचिव निर्वाचित

गांव की आवाज न्यूज मावली‌ I क्षेत्र के खेमली ब्लॉक प्राथमिक विद्यालय संस्था प्रधान वॉकपीठ कार्यकारिणी के चुनाव शांति पूर्ण रूप से संपन्न हुए। चुनाव में नरेश कुमार आमेटा, संस्था प्रधान छापरा, को अध्यक्ष तथा गेहरी लाल डांगी, संस्था प्रधान गणेशपुरा, को सचिव पद पर निर्विरोध चुना गया। उपाध्यक्ष पद पर किशनलाल पुरबिया को चुना गया।

नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को मावली विधायक पुष्कर लाल डांगी व प्रधान नरेंद्र कुमार चंडालिया द्वारा शपथ दिलाई गई।

इस अवसर पर मावली ब्लॉक वॉकपीठ अध्यक्ष शैलेश कुमार कोठारी व सचिव दिनेश चंद्र कीर का स्वागत और अभिनंदन किया गया।

कार्यक्रम में राष्ट्रीय शिक्षक संघ के राजेंद्र सिंह सारंग देवोत, अखिल राजस्थान प्रबोधक संघ के जिलाध्यक्ष सुखलाल डांगी, शारीरिक शिक्षक संघ उपजिला अध्यक्ष प्रवीण कुमार जैन, अंबेडकर शिक्षक संघ के सुरेश देशबंधु, राष्ट्रीय शिक्षक संघ ब्लॉक मावली अध्यक्ष चंद्रशेखर जाट, मावली वॉकपीठ अध्यक्ष योगेश कुमार मारवाड़ी, खेमली वॉकपीठ अध्यक्ष नारायण लाल डांगी, प्रगतिशील शिक्षक संघ से राधा मोहन पालीवाल, राष्ट्रीय शिक्षक संघ खेमली ब्लॉक अध्यक्ष भीम सिंह राव, अभय कुमार जैन, विजय कुमार आमेटा, प्रदीप आमेटा, रामचंद्र लोहार, मदन दास वैष्णव, विजय सिंह राव, ओंकार लाल कुम्हार, अरुण कुमार खटीक आदि गणमान्य शिक्षक उपस्थित रहे।

Lilesh Suyal

मेरा नाम Lilesh Suyal है। मैं एक e-Mitra संचालक और न्यूज़ रिपोर्टर हूँ। समाज की सच्ची और निष्पक्ष खबरें लोगों तक पहुँचाना मेरा उद्देश्य है।मैं लंबे समय से ग्रामीण व शहरी समस्याओं, सरकारी योजनाओं, रोजगार, शिक्षा और समाज से जुड़े मुद्दों पर काम कर रहा हूँ। मेरी कोशिश हमेशा यही रहती है कि आम जनता की आवाज़ जिम्मेदारी से सामने लाई जाए और सही जानकारी सही समय पर लोगों तक पहुँचे।मेरे काम के दो मुख्य क्षेत्र हैं:e-Mitra Services – जहाँ मैं आम जनता को सरकारी सेवाएँ और डिजिटल सुविधाएँ उपलब्ध करवाता हूँ।News Reporting – जहाँ मैं ज़मीनी स्तर पर जाकर लोगों की समस्याएँ, मुद्दे और घटनाएँ रिपोर्ट करता हूँ ताकि उन्हें उचित मंच मिले।Ganv Ki Aavaj न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से मेरा मकसद है कि गाँव-गाँव की आवाज़ हर पाठक तक पहुँचे और कोई भी खबर अनसुनी न रहे।

संबंधित खबरें

← पिछली खबर शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी का उदयपुर में भव्य स्वागत, धोलागढ़ म... अगली खबर → योगेश जैन मारवाड़ी वॉकपीठ अध्यक्ष, मुकेश गवारिया सचिव निर्वाचित...

टिप्पणी करें