उदयपुरमावली

फलीचडा विद्यालय परिसर से घर-आंगन तक गूंजा हरियाली का संदेश

फलीचडा विद्यालय परिसर से घर-आंगन तक गूंजा हरियाली का संदेश

गांव की आवाज न्यूज मावली (लिलेश सुयंल) l 11 जुलाई 2025- क्षेत्र की ग्राम पंचायत फलीचडा विद्यालय परिसर से घर-आंगन तक गूंजा हरियाली का संदेश स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में शनिवार को वृक्षारोपण कार्यक्रम बड़े उत्साह के साथ आयोजित किया गया। इस अभियान के तहत विद्यालय परिवार, शिक्षकगण, छात्र-छात्राओं ने मिलकर विद्यालय परिसर, खेतों, घरों और आंगनों में सैकड़ों पौधे लगाए।

कार्यक्रम की अगुवाई कर रहे कार्यवाहक प्रधानाचार्य राहुल नुवाल ने बताया कि पीईईओ के अधीनस्थ समस्त विद्यालयों में एक साथ वृक्षारोपण कार्य किया गया। इस अवसर पर प्रदेश शिक्षक नेता सुरेश कुमार देशबंधु ने पेड़-पौधों के महत्व और पर्यावरण संरक्षण पर प्रकाश डालते हुए कहा कि प्रत्येक विद्यार्थी को अपने विद्यालय, खेत, घर या आंगन में एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए और उसकी नियमित देखभाल कर उसे बड़ा करना चाहिए।

कार्यक्रम में लहरी लाल जाट ने “हरियालो राजस्थान” अभियान को आगे बढ़ाने के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने का आह्वान किया। वहीं, सुनील अटल ने वृक्षारोपण की ऑनलाइन रिपोर्टिंग व्यवस्था की जानकारी दी।

इस अवसर पर सुरेश कुमार देशबंधु, उदय लाल सालवी, फतेहलाल यादव, देवीलाल जाट, सुनीता मीणा, लीला खटीक, जोली चौधरी, महेश चंद्र लूनिया, प्रीति कौर, रक्षा काजल श्रीमाली, कालू सिंह राजपूत, राजेश सालवी, सुनील अटल सहित समस्त विद्यार्थी एवं विद्यालय परिवार उपस्थित रहा।
कार्यक्रम ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति सभी में जागरूकता एवं जिम्मेदारी की भावना जागृत की।

Lilesh Suyal

मेरा नाम Lilesh Suyal है। मैं एक e-Mitra संचालक और न्यूज़ रिपोर्टर हूँ। समाज की सच्ची और निष्पक्ष खबरें लोगों तक पहुँचाना मेरा उद्देश्य है।मैं लंबे समय से ग्रामीण व शहरी समस्याओं, सरकारी योजनाओं, रोजगार, शिक्षा और समाज से जुड़े मुद्दों पर काम कर रहा हूँ। मेरी कोशिश हमेशा यही रहती है कि आम जनता की आवाज़ जिम्मेदारी से सामने लाई जाए और सही जानकारी सही समय पर लोगों तक पहुँचे।मेरे काम के दो मुख्य क्षेत्र हैं:e-Mitra Services – जहाँ मैं आम जनता को सरकारी सेवाएँ और डिजिटल सुविधाएँ उपलब्ध करवाता हूँ।News Reporting – जहाँ मैं ज़मीनी स्तर पर जाकर लोगों की समस्याएँ, मुद्दे और घटनाएँ रिपोर्ट करता हूँ ताकि उन्हें उचित मंच मिले।Ganv Ki Aavaj न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से मेरा मकसद है कि गाँव-गाँव की आवाज़ हर पाठक तक पहुँचे और कोई भी खबर अनसुनी न रहे।

संबंधित खबरें

← पिछली खबर पलाना कलां पंचायत में अटल ज्ञान केन्द्र लाईब्रेरी स्थापना को लेकर... अगली खबर → गुरु पूर्णिमा पर अनुकरणीय पहल: गुरु ने होनहार छात्र को दिलाई साइक...

टिप्पणी करें